भाजपा ने मतदाता जोड़ो अभियान की बैठक की:औरैया में कार्यकर्ताओं से पात्र और छूटे वोटरों के नाम सूची में जुड़वाने को कहा
औरैया में भाजपा ने मतदाता जोड़ो अभियान के तहत विधानसभा की बैठक की। बैठक जिला कार्यालय में हुई। जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया ने कार्यकर्ताओं से अभियान में जुटने और पात्र मतदाताओं के नाम सूची में जुड़वाने को कहा। कठेरिया ने कहा कि अभियान के जरिए नए और पात्र मतदाताओं को सूची में जोड़ा जाएगा। साथ ही पार्टी की विचारधारा और नीतियों को लोगों तक पहुंचाया जाएगा। विधानसभा प्रभारी गोपाल मोहन शर्मा ने कहा कि संगठन की मजबूती बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता से संभव है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपने क्षेत्रों में घर-घर संपर्क कर पात्र युवाओं और छूटे हुए मतदाताओं के नाम सूची में जुड़वाने को कहा। बैठक में विधायक गुड़िया कठेरिया और जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे ने भी विचार रखे। जिला महामंत्री विशाल शुक्ला ने बैठक का संचालन किया। बैठक में जिला महामंत्री यशवीर सिकरवार, अमरचंद राठौर, दीक्षांत गुप्ता, भूरे चौबे, कुलदीप दुबे, देवेंद्र सेंगर, प्रतीक सिंह, प्रतिमा अवस्थी, मोनू सेंगर, राधेश दिवाकर, आदित्य चतुर्वेदी, स्वदेश पोरवाल, राम जी बाजपेई, हरपाल सिंह, शिवेंद्र राजपूत, कुंअर सिंह बाथम, तृप्ति शुक्ला, खुशबू पांडेय, रेखा कठेरिया, गीता गुप्ता, सोनू चौबे, कपिल गुप्ता, पुष्पेंद्र कोरी, आशीष तिवारी, आलोक रंजन दिवाकर, रामजी मिश्र और रामजी दुबे सहित पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)