गोंडा में शिक्षकों ने निकाला मौन मार्च:एमएलसी चुनाव की मतगणना में धांधली का आरोप, जांच की मांग
गोंडा में MLC चुनाव की गोरखपुर में हुई मतगणना में धांधली के विरोध में गुरुवार को शिक्षकों ने मौन मार्च निकाला। शिक्षकों ने प्रशासनिक अधिकारी को मांगपत्र सौंपकर राष्ट्रपति और मुख्य निर्वाचन आयुक्त से निष्पक्ष जांच की मांग की। गोरखपुर-फैजाबाद खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना में बड़े पैमाने पर अनियमितताओं के आरोपों के विरोध में शिक्षकों ने यह मार्च निकाला। शिक्षकों ने मांग की कि मतगणना के दौरान हुई कथित धांधली की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराई जाए। विशेष रूप से चौथे राउंड में 1600 मतों की मतगणना की फॉरेंसिक जांच की जाए। शिक्षकों का आरोप है कि मतगणना के दौरान एक ही स्याही का प्रयोग किया गया जबकि मत पत्र अलग-अलग जिले का था। इन घटनाओं ने शिक्षकों में गहरा आक्रोश पैदा कर दिया है। शिक्षकों की मांग है कि लोकतंत्र की पारदर्शिता और चुनाव की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)