सुल्तानपुर में महाविद्यालय शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन:पुरानी पेंशन बहाली, सेवा लाभ और परीक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग

Nov 05, 2026 - 22:55
0
सुल्तानपुर में महाविद्यालय शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन:पुरानी पेंशन बहाली, सेवा लाभ और परीक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग
सुल्तानपुर में उत्तर प्रदेश महाविद्यालय विश्वविद्यालय शिक्षक महासंघ के प्रदेशव्यापी आंदोलन के तहत डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय महाविद्यालय शिक्षक संघ के आह्वान पर गुरुवार को जिले के अनुदानित महाविद्यालयों के शिक्षकों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। कमला नेहरू संस्थान, राणा प्रताप पीजी कॉलेज और गनपत सहाय महाविद्यालय के शिक्षकों ने मुख्यमंत्री को संबोधित मांगपत्र डीएम कार्यालय में उनके प्रतिनिधि को दिया। ज्ञापन में शिक्षकों से जुड़ी करीब 31 मांगें रखी गई हैं। इनमें पुरानी पेंशन लागू करने, पांच इंक्रीमेंट, पे प्रोटेक्शन, अनुदानित महाविद्यालयों के स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रमों में कार्यरत शिक्षकों को विनियमित करने, सेवानिवृत्ति की आयु 65 वर्ष करने, चिकित्सीय अवकाश, सेवा लाभ और परीक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग प्रमुख हैं। इस दौरान कमला नेहरू संस्थान के डॉ. अनुराग पांडेय, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. अवधेश प्रताप सिंह, डॉ. पवन कुमार रावत और डॉ. संतोष शुक्ला मौजूद रहे। राणा प्रताप महाविद्यालय से डॉ. आलोक वर्मा, डॉ. बृजेश सिंह, डॉ. यशमंत सिंह और अभिषेक शुक्ला तथा गनपत सहाय महाविद्यालय से डॉ. शाहनवाज आलम, डॉ. भोलानाथ और डॉ. शकील सहित अन्य शिक्षक शामिल हुए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User