राणा प्रताप पीजी कॉलेज में विद्यार्थी संगोष्ठी:विद्यार्थियों से नागार्जुन की कविताओं का अध्ययन करने का किया आह्वान
सुल्तानपुर के राणा प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘नागार्जुन और उनकी कविता’ विषय पर विद्यार्थी संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें असिस्टेंट प्रोफेसर ज्ञानेन्द्र विक्रम सिंह रवि ने मुख्य वक्ता के रूप में विचार रखे। उन्होंने कहा कि नागार्जुन ने अपनी कविताओं में आम आदमी के जीवन, पीड़ा, संघर्ष और आकांक्षाओं को अभिव्यक्ति दी। उनकी रचनाओं में सामाजिक विषमता, राजनीतिक विसंगतियों, शोषण और सत्ता के अहंकार पर निर्भीकता से प्रहार किया गया है। उन्होंने विद्यार्थियों से नागार्जुन की कविताओं का गंभीरता से अध्ययन करने का आह्वान किया। संगोष्ठी में स्वागत असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. विभा सिंह ने किया, जबकि संचालन डॉ. ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह ने किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने भी विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)