पंचायत में पूर्व प्रधान पर हमला करने का आरोप:अमरोहा में एसपी से FIR दर्ज कराने की मांग, एक टांग टूटी

Nov 25, 2026 - 13:43
0
पंचायत में पूर्व प्रधान पर हमला करने का आरोप:अमरोहा में एसपी से FIR दर्ज कराने की मांग, एक टांग टूटी
अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के कैलसा गांव के पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह पर पंचायत के दौरान हमला करने का आरोप लगा है। पीड़ित पक्ष ने बुधवार दोपहर 12 बजे सुभासपा के पदाधिकारियों के साथ एसपी को शिकायत देकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की। सुरेंद्र सिंह के बेटे प्रीत ने शिकायत में बताया कि उनके पिता 21 नवंबर को दोपहर करीब 12 बजे नौगावां सादात थाना क्षेत्र के हादीपुर कलां गांव में लड़का-लड़की पक्ष की पंचायत में गए थे। पंचायत गांव के असलम शाह पुत्र छोटे खां की बेटी को लेकर हो रही थी। लोहे की रॉड और लोहे के तबल से हमला आरोप है कि पंचायत में लड़का पक्ष के कुछ लोगों ने अभद्रता की। सुरेंद्र सिंह ने विरोध किया तो अरमान, नासिर, नाजिम, अरमाना, रुक्साना समेत 10-12 लोगों ने लाठी-डंडों, लोहे की रॉड और लोहे के तबल से हमला कर दिया। हमले में सुरेंद्र सिंह के सिर में गंभीर चोट आई और उनकी एक टांग टूट गई। आरोप है कि उनके गले से डेढ़ तोले की सोने की चेन भी लूट ली गई। उनकी बोलेरो गाड़ी को नुकसान पहुंचाया गया। बीच-बचाव करने आए असलम, सायबीन, आस मोहम्मद, फय्यूम, सुल्ताना, नसरीन और नसीम जहां को भी चोटें आईं। महिलाओं से छेड़खानी का आरोप भी लगाया गया है। निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती डायल 112 पुलिस घायलों को अस्पताल ले गई। सुरेंद्र सिंह को जोया रोड, अमरोहा के एक निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। शिकायत में कहा गया है कि थाने में रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई, इसलिए एसपी से शिकायत की गई। एसपी ने जांच कराकर कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User