सिरसागंज में नाली से अज्ञात व्यक्ति का शव मिला:जैन धर्मशाला मैरिज होम के सामने मिला शव, पुलिस पहचान के प्रयास में जुटी
फिरोजाबाद के सिरसागंज में जैन धर्मशाला मैरिज होम के सामने बुधवार को नाली में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नाली से बाहर निकलवाया और एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सिरसागंज पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। मृतक ने कोट-पैंट पहन रखी थी। पुलिस को तलाशी के दौरान उसकी जेब से 35 रुपए मिले, लेकिन पहचान से जुड़ा कोई दस्तावेज नहीं मिला। डायल 112 पर दी गई शव पड़े होने की सूचना पुलिस के अनुसार, 25 नवंबर 2026 को करीब 12:17 बजे देवांश पुत्र कुलदीप कुमार ने डायल 112 पर सूचना दी। देवांश मूल रूप से करहरा के रहने वाले हैं और वर्तमान में अराव रोड, थाना सिरसागंज क्षेत्र में रहते हैं। उन्होंने बताया कि जैन धर्मशाला मैरिज होम के सामने नाली में एक व्यक्ति पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। कोट-पैंट पहने था व्यक्ति, जेब में मिले 35 रुपए पुलिस ने नाली से व्यक्ति को बाहर निकलवाकर उसकी तलाशी ली। उसने कोट-पैंट पहन रखी थी। तलाशी के दौरान उसकी जेब से 35 रुपए मिले, जबकि पहचान से संबंधित कोई कागजात या अन्य दस्तावेज नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से उसे सीएचसी सिरसागंज पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दो मैरिज होम में कराई गई पहचान की कोशिश घटनास्थल के पास दो मैरिज होम हैं, जहां उस समय शादियों के कार्यक्रम चल रहे थे। पुलिस ने दोनों मैरिज होम में भी व्यक्ति की पहचान कराने के लिए जानकारी दी, लेकिन खबर लिखे जाने तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी थी। पुलिस के मुताबिक, शव को जिला मोर्चरी फिरोजाबाद में सुरक्षित रखवाया गया है। मृतक की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)