बहराइच में मकान में आग लगी:दमकल टीम पाया काबू, तीन लाख का नुकसान
बहराइच के दरगाह थाना क्षेत्र के मंसूरगंज इलाके में बुधवार दोपहर एक मकान में आग लग गई। दमकल टीम ने करीब आधे घंटे में आग पर काबू पाया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
मंसूरगंज में बड़ी तकिया के पास रहने वाले कलीम अहमद के मकान में दोपहर करीब 2 बजे आग लगी। आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है। लपटें देखकर आसपास के लोग मौके पर जुटे और आग बुझाने की कोशिश की। स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी।
दमकल कर्मियों ने आग को फैलने से रोका। तब तक मकान में रखा गृहस्थी का सामान जल चुका था। कलीम अहमद के मुताबिक, आग से तीन लाख रुपए से ज्यादा कीमत का सामान नष्ट हुआ।
जिला अग्निशमन अधिकारी विशाल रामानुज ने बताया कि सूचना मिलते ही दमकल टीम को मौके पर भेजा गया था। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)