भाई दूज पर सुबह से रात तक लगा जाम:मथुरा में भूतेश्वर-कंकाली रोड, नया बस स्टैंड, टैंक और गोवर्धन चौराहे पर वाहन फंसे
मथुरा मेवभाई दूज के पर्व पर बुधवार को मथुरा शहर में यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमराती नजर आई। सुबह से लेकर रात 9 बजे तक शहर के प्रमुख मार्गों और चौराहों पर जाम का झाम बना रहा। हालात ऐसे रहे कि सड़कों पर वाहन रेंगते हुए नजर आए। भाई दूज पर अपने भाइयों को तिलक करने और परिवार के साथ पर्व मनाने जा रहे लोगों को घंटों जाम में फंसकर परेशानी उठानी पड़ी। शहर के भूतेश्वर-कंकाली रोड, नया बस स्टैंड, टैंक चौराहा और गोवर्धन चौराहे पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। इन मार्गों पर सुबह से ही यातायात का दबाव बढ़ना शुरू हो गया था। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, जाम की स्थिति और गंभीर होती चली गई। दोपहिया वाहन, कार, ऑटो और बसें जाम में फंसी नजर आईं। कई स्थानों पर वाहन चालकों को निकलने तक का रास्ता नहीं मिल रहा था। राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी जाम ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। यहां कई किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। हाईवे पर सफर करने वाले यात्रियों को भीषण जाम का सामना करना पड़ा। वहीं टैंक चौराहे पर भी चारों तरफ से आने वाले वाहनों के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। वाहन चालक एक-दूसरे से आगे निकलने की कोशिश में जूझते नजर आए। भाई दूज जैसे महत्वपूर्ण पर्व पर सुबह से रात 9 बजे तक जाम की स्थिति बने रहने से स्थानीय लोगों के साथ बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं और यात्रियों को भी परेशानी हुई। लोगों का कहना था कि त्योहार के मद्देनजर प्रमुख मार्गों और चौराहों पर यातायात व्यवस्था को लेकर पहले से बेहतर इंतजाम किए जाने चाहिए थे। पूरे दिन मथुरा की सड़कों पर जाम का असर देखने को मिला।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)