एनसीआरएमयू अध्यक्ष महेश चंद सम्मानित:40 वर्षों के संगठनात्मक योगदान पर रेलकर्मियों ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
आगरा में एनसीआरएमयू लाइन शाखा के अध्यक्ष महेश चंद के संगठन में करीब 40 वर्षों के योगदान को लेकर शाखा कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंडल मंत्री सुकेश यादव के नेतृत्व में हुए इस कार्यक्रम में रेलकर्मियों और यूनियन पदाधिकारियों ने उनके संगठनात्मक अनुभव और कार्यों पर चर्चा की। इस अवसर पर मंडल कोषाध्यक्ष हरिओम भारद्वाज, ईदगाह शाखा सचिव रविंद्र सिंह, आगरा फोर्ट शाखा सचिव आयुष यादव, सहायक शाखा सचिव संदीप यादव और एनसीआरएमयू के कामरेड अजय कुमार सहित करीब एक दर्जन साथी उपस्थित रहे। उपस्थित रेलकर्मियों और पदाधिकारियों ने महेश चंद को जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दीं। उनके संगठन के प्रति समर्पण और लंबे अनुभव का उल्लेख करते हुए स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)