बाराबंकी में इको और क्रेटा कार की आमने-सामने टक्कर:महिला समेत 4 घायल, PRV कर्मियों ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया

Nov 25, 2026 - 13:43
0
बाराबंकी में इको और क्रेटा कार की आमने-सामने टक्कर:महिला समेत 4 घायल, PRV कर्मियों ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया
बाराबंकी में गोंडा-बहराइच हाईवे पर बुधवार सुबह इको और क्रेटा कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ागांव पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। दोनों कारों की आमने-सामने हुई टक्कर हादसा जनता फूड फैक्ट्री के सामने मसौली और रामनगर थाना क्षेत्र की सीमा के पास हुआ। इको कार (UP 32 ZN 7548) लखनऊ के कैसरबाग से गोंडा जा रही थी। वहीं, क्रेटा कार (UP 40 AD 6169) बहराइच से लखनऊ की ओर जा रही थी। इसी दौरान दोनों कारें आमने-सामने टकरा गईं। इको सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल इको में सवार साजिद पुत्र राशिद और रेहान पुत्र उस्मान गंभीर रूप से घायल हुए। रेहान के मुंह और नाक पर चोटें आईं, जबकि साजिद के पैर में चोट लगी। क्रेटा में सवार सौरभ पुत्र रामकुमार और उनकी मां जानकी देवी पत्नी रामकुमार भी घायल हो गईं। सौरभ को मामूली चोट आई है। PRV कर्मियों ने अस्पताल पहुंचाया सूचना मिलने पर PRV 8650 मौके पर पहुंची। वाहन चालक रविंद्र कुमार और हेड कांस्टेबल सुभाष चंद्र यादव ने घायलों को पुलिस वाहन से सीएचसी बड़ागांव पहुंचाया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. राधेश्याम गौड़ ने बताया कि सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है। हादसे के कारण हाईवे पर कुछ देर तक यातायात प्रभावित रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User