भव्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुआ दीपोत्सव का शुभारंभ:रामायण के प्रसंगों, लोकगायन की शानदार प्रस्तुतियों से देर रात तक दर्शकों का जमावड़ा
संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश के मार्गदर्शन में आज प्रारंभ हुए दीपोत्सव की भव्य शुरुआत बहुत ही समृद्ध रही। गुरुवार को देर रात तक यह कार्यक्रम दर्शकों को अपने आकर्षण में बांधे रहा।
सर्किट हाउस के निकट डाकघर चौराहे सिविल लाइंस पर देश के स्थापित कलाकारों ने विभिन्न विधाओं के माध्यम से प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप रामायण प्रसंगों व लोकगायन से उपस्थित दर्शकों का मन जीत लिया । आकाशवाणी व संस्कृति विभाग से जुड़े स्थापित उद्घोषक विश्व प्रकाश" रूपन"
ने मंच संचालन करते हुए बताया कि डा सविता चौहान बदायूं ने लोकगायन के अन्तर्गत श्रीराम चंद्र कृपालु भजमन व रामा रामा रटते रटते आदि भजनों से तो वहीं डा कुसुम पांडेय वाराणसी द्वारा दिलवा लगा ला श्री राम से लड़ि जैबा तूफान से आकर्षण का केंद्र रहा। तो वहीं सुश्री माला शर्मा एवं दल नोयडा द्वारा राम केवट प्रसंग को रेखांकित करती नृत्य नाटिका,, लखनऊ से पधारीं बबली भण्डारी जी द्वारा बहुत ही सुन्दर भजन गायन तथा लखनऊ से पधारे विशाल गुप्ता एवं दल द्वारा रामायण के अनेक प्रेरक प्रसंगों की भावपूर्ण प्रस्तुति ने दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी।
सभी कलाकारों का शब्द सम्मान व कलाकारों की सब प्रकार से चिंता संस्कृति विभाग की ओर से प्रशांत, विनीत, अभिषेक व विश्व प्रकाश रूपन द्वारा सुंदर ढंग से किया गया।
यह आयोजन निरंतर सायं अभी जारी रहेगा, जिसमें सभी को पुनः आने का निमंत्रण मंच के माध्यम से देते आभार प्रकट किया गया। हम आपको अब कुछ और विसुअल्स के जरिए कार्यक्रम को दिखाते हैं…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)