होमगार्ड भर्ती घूसकांड में दो और नाम सामने आए:एक अकाउंट होल्डर को ACP ने पूछताछ के लिए बुलाया, रकम हुई थी ट्रांसफर

Nov 06, 2026 - 07:14
0
होमगार्ड भर्ती घूसकांड में दो और नाम सामने आए:एक अकाउंट होल्डर को ACP ने पूछताछ के लिए बुलाया, रकम हुई थी ट्रांसफर
होमगार्ड भर्ती के मेडिकल चेकअप में घूस लेने के मामले में पुलिस की जांच में दो और नए नाम सामने आए हैं। ये दोनों वे लोग हैं, जो डाक्टर की कार में ड्राइवर अजीत के साथ बैठे थे। अभ्यर्थियों ने जब ड्राइवर को पीटा तो दोनों कार से उतर भाग गए थे। वहीं पुलिस अब डाक्टर के कार ड्राइवर अजीत को भी बयान के लिए बुलाएगी। वहीं जिन UPI के खाते में घूस की रकम ट्रांसफर की गई थी। उनमें एक का पता चल चुका है, पुलिस ने अकाउंट होल्डर को भी नोटिस भेजकर बयान के लिए बुलाया जाएगा। 15 अक्टूबर को अभ्यर्थियों ने किया था हंगामा पुलिस लाइन में 15 अक्टूबर को होमगार्ड भर्ती परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों के दस्तावेज और मेडिकल चेकअप किया जा रहा था। पहले दिन मेडिकल चेकअप के लिए 200 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। मेडिकल चेकअप के लिए सीएमओ डॉ हरिदत्त नेमी की ओर से चार–चार सदस्यीय डॉक्टरों के दो पैनल गठित किए गए थे। इसमें डॉ. प्रवीण, डॉ. महेश द्विवेदी और डॉ. देवेंद्र सिंह राजपूत भी अभ्यर्थियों का डॉक्टरी परीक्षण कर रहे थे। रात करीब आठ बजे परीक्षार्थियों ने डॉक्टरों पर नाक टेढ़ी और आंख में दिक्कत बताकर पास कराने के नाम पर रुपये मांगने का आरोप लगाकर हंगामा किया था। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने होमगार्ड के इंस्पेक्टर सुधांशु सिंह की तहरीर पर डॉ. प्रवीण कुमार उसके ड्राइवर अजीत कुमार, डॉ. महेश कुमार द्विवेदी और डॉ. देवेंद्र सिंह राजपूत समेत दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। दो लोग कार से भाग निकले थे इस दौरान कार में सवार दो अन्य लोग भाग निकले थे। पुलिस ने तीन डॉक्टरों समेत चारों को पकड़ा था, लेकिन डा. देवेंद्र को छोड़ अन्य तीनों की गिरफ्तार कर लिया, लेकिन जेल दोनों डाक्टर ही गए थे। चालक को रिहा कर दिया गया। एसीपी कोतवाली अमित कुमार पांडेय ने बताया कार से भागे दो लोगों की पहचान हो चुकी है। उनसे पूछताछ कर उनके बयान दर्ज किए जाने हैं। अब तक डाक्टर देवेंद्र राजपूत के खिलाफ साक्ष्य नहीं मिल सके हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User