बिहार के युवक की आंख के नीचे धंसी थी गोली:गोरखपुर AIIMS में डॉक्टरों ने 2 घंटे ऑपरेशन कर निकाला, बिगड़े चेहरे को भी ठीक किया

Nov 17, 2026 - 22:06
0
बिहार के युवक की आंख के नीचे धंसी थी गोली:गोरखपुर AIIMS में डॉक्टरों ने 2 घंटे ऑपरेशन कर निकाला, बिगड़े चेहरे को भी ठीक किया
गोरखपुर AIIMS के डॉक्टरों ने एक बेहद ही क्रिटिकल सर्जरी को सफल किया है। बिहार के रहने वाले 17 साल के युवक के बाई आंख के ठीक नीचे बंदूक की गोली धंस गई थी। जिसे 2 घंटे के ऑपरेशन के बाद मंगलवार को बाहर निकाल दिया। साथ ही उसके बिगड़े हुए चेहरे को भी ठीक किया है। डॉक्टरों के मुताबिक अगर सही पर इलाज नहीं होता तो जान या आंख की रोशनी भी जा सकती थी। फिलहाल मरीज मैक्सिलोफेशियल वार्ड में एडमिट है और डॉक्टरों की निगरानी में तेजी से रिकवर कर रहा है। गंभीर हालत में एम्स पहुंचा था मरीज डॉक्टरों के मुताबिक बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के हरना टांड़ के रहने वाले युवक के घर में रखी बंदूक से गलती से गोली चल गई, जो मरीज की दाईं आंख के ठीक नीचे की हड्डी को तोड़ते हुए अंदर जा फंसी। खून से लतफत और नाजुक हालत में परिजन उसे पहले स्थानीय हॉस्पिटल और फिर गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। वहां से उसे एम्स रेफर किया गया। डेंटल सर्जरी डिपार्टमेंट के फैकल्टी मैक्सिलोफ़ेशियल सर्जन डॉ. शैलेश कुमार की देखरेख में ऑपरेशन की तैयारी शुरू की गई। जरा सी चूक पड़ सकती थी भारी डॉ. शैलेश कुमार ने बताया कि गोली का टुकड़ा आंख के नीचे काफी गहराई में फंसा था। आंख के आसपास का हिस्सा बेहद नाजुक होता है, जहां जरा सी लापरवाही से मरीज की आंखों की रोशनी हमेशा के लिए जा सकती थी। सही जांच और सटीक सर्जिकल प्लानिंग के साथ ऑपरेशन शुरू किया गया। डॉ. शैलेश के मुताबिक, मरीज की किस्मत और समय पर मिले सही इलाज ने उसकी जान और आंख की रोशनी बचा ली। फिलहाल मरीज मैक्सिलोफेशियल वार्ड में डॉक्टरों की निगरानी में है और तेजी से रिकवर कर रहा है। एम्स गोरखपुर में एक साल के भीतर बिहार से जुड़ा गोली लगने का यह तीसरा ऐसा गंभीर मामला है। अब दिल्ली-लखनऊ जाने की जरूरत नहीं- डायरेक्टर इस कामयाबी पर एम्स की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर मेजर जनरल डॉ. विभा दत्ता और विभागाध्यक्ष डॉ. श्रीनिवास ने पूरी टीम को बधाई दी। डॉ. विभा दत्ता ने कहा कि एम्स गोरखपुर में अब ऐसी जटिल सर्जरी आसानी से हो रही हैं, जिससे पूर्वांचल और बिहार के मरीजों को इलाज के लिए दिल्ली या लखनऊ जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि चेहरे की किसी भी चोट को हल्के में न लें और हमेशा ओरल एंड मैक्सिलोफेशियल सर्जन को ही दिखाएं। ऑपरेशन टीम में ये एक्सपर्ट्स रहे शामिल इस सफल सर्जरी में ओरल एंड मैक्सिलोफेशियल सर्जन डॉ. शैलेश कुमार के साथ सहयोगी सर्जन डॉ. सुधांशु और जूनियर रेजिडेंट डॉ. सुमित शामिल रहे। एनेस्थीसिया विभाग से असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. दीपक निराला व डॉ. नीरज, जबकि ओटी नर्सिंग ऑफिसर पंकज, ध्रुवी और दिव्या ने ऑपरेशन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User