घायल मिले राजमिस्त्री की मौत, हत्या की आशंका:बस्ती में घर से से जरूरी काम कहकर निकले थे, अस्पताल में तोड़ा दम
बस्ती के नगर थाना क्षेत्र के रमवापुर कला गांव में गुरुवार सुबह घायल अवस्था में मिले 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। पीआरवी टीम उन्हें एंबुलेंस से सीएचसी कप्तानगंज ले गई थी, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। बुधवार शाम घर से निकले थे रामभवन मृतक की पहचान रमवापुर कला गांव निवासी रामभवन पुत्र रामजग के रूप में हुई है। उनके भाई त्रिभुवन नगर थाने में चौकीदार हैं। त्रिभुवन के मुताबिक, रामभवन बुधवार शाम करीब चार बजे घर से निकले थे। इसके बाद उनका कोई पता नहीं चला। गुरुवार सुबह उनके घायल अवस्था में मिलने की सूचना मिली। पीआरवी टीम ने अस्पताल पहुंचाया गुरुवार सुबह करीब छह बजे घायल रामभवन मिलने की सूचना पर पीआरवी 5508 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने एंबुलेंस की मदद से उन्हें सीएचसी कप्तानगंज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पत्नी और बेटे का रो-रोकर बुरा हाल रामभवन राजमिस्त्री का काम करते थे। परिवार में पत्नी विद्यावती देवी और करीब 14 साल का बेटा रामनिवास है। उनकी दो बहनों की शादी हो चुकी है। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी मौत की वजह थानाध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। परिजनों की ओर से जताई गई हत्या की आशंका को भी जांच के दायरे में रखा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)