महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह रामकथा में पहुंचे:राजा भैया ने बेंती राजभवन में किया स्वागत; कथा को बताया भव्य और दिव्य

Nov 19, 2026 - 07:57
0
महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह रामकथा में पहुंचे:राजा भैया ने बेंती राजभवन में किया स्वागत; कथा को बताया भव्य और दिव्य
महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह प्रतापगढ़ के कुंडा में राजा भैया की रामकथा में पहुंचे। उन्होंने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा सुनी और उनका आशीर्वाद लिया। राजा भैया ने उनका स्वागत किया। कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने बेंती राजभवन में श्रीराम कथा का आयोजन किया है। मीडिया से बातचीत में कृपाशंकर सिंह ने कहा कि बाबा बागेश्वर की कथा सुनकर वे अभिभूत हैं। उन्होंने कथा के नजारे को भव्य और दिव्य बताया। उनके मुताबिक, कथा में जुटे श्रद्धालु सनातन धर्म में लोगों की बढ़ती आस्था दिखाते हैं। उन्होंने कहा कि गोस्वामी तुलसीदास ने अपनी रचनाओं में भगवान की महिमा का विस्तार से वर्णन किया है। कई लोग सनातन धर्म को मानते हैं, लेकिन उसके बारे में पूरी जानकारी नहीं रखते। ऐसी कथाओं से लोगों को भगवान श्रीराम और भगवान श्रीकृष्ण के जीवन, आदर्शों और व्यक्तित्व को जानने का मौका मिलता है। समाजवादी पार्टी की ओर से कथा के विरोध पर प्रतिक्रिया देते हुए कृपाशंकर सिंह ने कहा, “मूर्ख लोग बोलने के बाद सोचते हैं, जबकि अच्छे लोग सोचकर बोलते हैं, ताकि बाद में पछताना न पड़े।” रामकथा के आयोजन और उसके विरोध को लेकर राजनीतिक बयानबाजी के बीच उनका यह बयान आया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User