कानपुर में धन्वंतरि जयंती पर गोष्ठी:पूजन के बाद वैद्यों ने बताए जोड़ों और गठिया दर्द के उपचार

Nov 06, 2026 - 21:43
0
कानपुर में धन्वंतरि जयंती पर गोष्ठी:पूजन के बाद वैद्यों ने बताए जोड़ों और गठिया दर्द के उपचार
कानपुर में काहू कोठी स्थित स्थानीय मारवाड़ी औषधालय में आयुर्वेद के प्रवर्तक भगवान धन्वंतरि की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर पूजन और आयुर्वेद गोष्ठी का आयोजन किया गया। भगवान धन्वंतरि का पूजन वैद्य ध्यान प्रकाश त्रिपाठी, वैद्य कृष्ण किशोर द्विवेदी, वैद्य अभिषेक कुमार, अध्यक्ष तुलसी तुलस्यान, अशोक जाखोदिया, सुनील, संजीव झुनझुनवाला और सत्यनारायण सिंघानिया सहित अन्य लोगों ने किया। गोष्ठी में वैद्य ध्यान प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति की पहचान देश-विदेश में बनी है। उन्होंने कोरोना काल में जड़ी-बूटियों के काढ़े और योग के उपयोग का उल्लेख किया। राजेश शुक्ला ने कहा कि गठिया, जोड़ों, कमर, घुटनों और पीठ के दर्द से परेशान लोगों को आयुर्वेद में उपचार के विभिन्न विकल्प बताए गए हैं। उन्होंने गठिया को आयुर्वेद में आमवात बताते हुए निर्गुंडी के पत्तों और पिप्पली के काढ़े का उल्लेख किया। घुटनों के दर्द के लिए गेहूं के आटे, सोंठ और बेसन का लेप लगाने की विधि भी बताई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User