बिल्हौर मंडी परिसर में दीपोत्सव:किसानों को दी योजनाओं की जानकारी, स्वच्छता और समृद्धि का लिया संकल्प
कानपुर में बिल्हौर स्थित मंडी समिति परिसर में ‘शुभ दीपावली एवं स्वच्छ दीपावली’ अभियान के तहत दीपोत्सव आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडी सचिव अनिल कुमार पांडेय ने की। उन्होंने किसानों को शासन की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। मुख्य अतिथि भाजपा जिला सोशल मीडिया प्रभारी अंशुल बाजपेयी ने ऋषि-कृषि परंपरा और किसानों के महत्व पर विचार रखे। युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष विशाल अवस्थी ने भी किसानों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रवि श्रीवास्तव, प्रांजल तिवारी, राघव मिश्रा और जयप्रकाश पांडेय सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। अंत में स्वच्छता, समृद्धि और किसान कल्याण के लिए संकल्प लिया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)