गिर्राज जी की शरण में अनंत अंबानी:12 किलोमीटर की साढ़े 3 घंटे में की पूजा, आज करेंगे बांके बिहारी के दर्शन

Nov 28, 2026 - 05:20
0
गिर्राज जी की शरण में अनंत अंबानी:12 किलोमीटर की साढ़े 3 घंटे में की पूजा, आज करेंगे बांके बिहारी के दर्शन
उद्योगपति मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी धार्मिक यात्रा पर शुक्रवार शाम को मथुरा पहुंचे। यहां उन्होंने गोवर्धन पहुंच कर सबसे पहले जतीपुरा स्थित मुकुट मुखारबिंद मंदिर में गिर्राज जी के दर्शन किए और पूजा अर्चना कर भगवान का आशीर्वाद लिया। इसके बाद अन्नत अंबानी ने गोवर्धन पर्वत की 12 किलोमीटर की पैदल परिक्रमा की। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अनंत अंबानी ने परिक्रमा पूरी की। अनंत अंबानी शनिवार की सुबह वृंदावन आयेंगे जहां वह बांके बिहारी जी के दर्शन करेंगे। देर शाम मथुरा पहुंचे अनंत अंबानी अनंत अंबानी शुक्रवार की शाम को आगरा पहुंचे। आगरा एयरपोर्ट पर उतरने के बाद वह सड़क मार्ग के रास्ते गोवर्धन पहुंचे। जहां जतीपुरा स्थित मुकुट मुखारबिंद मंदिर पर उनको बल्लभ कुल के तिलकायत विशाल बाबा ने पूजा अर्चना कराई। इस दौरान गिर्राज जी को 56 भोग भी निवेदित किए गए। गिर्राज जी का पूजन अर्चन कर अनंत अंबानी ने गोवर्धन पर्वत की 12 किलोमीटर की परिक्रमा शुरू की। जो उन्होंने करीब साढ़े 3 घंटे में पूरी की। इस दौरान जगह जगह स्थानीय कलाकरों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर उनका स्वागत किया। गिर्राज जी आकर मिली खुशी गोवर्धन पहुंचे अनंत अंबानी ने कहा कि यहाँ आकर बहुत खुशी हुई, गिरिराज पर्वत पे आया हूँ। यहाँ भगवान श्रीनाथ जी बसे हुए थे, यहाँ उनका जन्मभूमि हुआ। यहाँ आकर बहुत आनंद हुआ। बचपन से मन में भावना थी कि गिरिराज पर्वत का पूरा एक परिक्रमा करूँ और गिरिराज धरण में दंडवत परिक्रमा करूँ। भगवान गिरिराज धरण के चरणों में आकर बहुत आनंद हो रहा है, और ब्रज के लोगों का बहुत-बहुत धन्यवाद। उन्होंने कहा दानघाटी मंदिर पर अभी हम खड़े हुए हैं, यहाँ भी बहुत आनंद आया दर्शन लेकर और हम सब गिरिराज धरण के शरणों में ही हैं। द्वारिकाधीश, श्रीनाथ जी महाराज के शरणों में हैं। तो राधे-राधे, श्री कृष्णा। अनंत अंबानी से जब मीडिया ने सवाल किया कि आपकी दादी भी, आपकी दादाजी भी आते थे। भगवान गिरिराज के यहाँ बहुत-बहुत दिन रहती थी दादी आपकी। तो क्या आज यहाँ आकर महसूस हो रहा है कि दादी यहाँ आती थी? दादी की थोड़ा सा याद… राधे राधे जय श्री कृष्णा अनंत अंबानी ने कहा दादी ने हमेशा मुझे कहा और दादी के कारण ही हम जो हैं, दादा-दादी के कारण ही हैं, और उनका ही आशीर्वाद है, उनका ही स्नेह है और उनका ही आदेश है और उनका ही एक हम सब उनके हैं। उनको बहुत अच्छा लगा कि मैंने कहा कि मैं आज यहाँ आकर यहाँ पूरा परिक्रमा करने वाला हूँ और मैं उनकी तरफ से भी यहाँ अपना माथा टेकने वाला हूँ। यहाँ जो मुझे महसूस हुआ, ये तो मैं शब्दों में नहीं जता सकता हूँ। यहाँ एक अलग ही भाव-भक्ति का वातावरण है और यहाँ जो श्रीनाथ जी खुद ही यहाँ खड़े हुए ऐसे महसूस हुआ और गिरिराज पर्वत में आकर बहुत आनंद आया और मैं बस प्रेम और भाव से परिक्रमा कर रहा हूँ। बस मैं भगवान से यही प्रार्थना करता हूँ कि भगवान सबका भला करें और भगवान हिंदुस्तान का बहुत ज़्यादा भला करें। राधे-राधे। राधे-राधे। बस भगवान।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User