गोरखपुर स्टेशन पर लावारिस मिले 3 बैग:अंदर मिली रॉयल स्टैग की 28 बोतलें; बैग छोड़कर भागे तस्कर

Nov 28, 2026 - 06:42
0
गोरखपुर स्टेशन पर लावारिस मिले 3 बैग:अंदर मिली रॉयल स्टैग की 28 बोतलें; बैग छोड़कर भागे तस्कर
गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर जांच के दौरान रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और अपराध आसूचना शाखा की संयुक्त टीम ने लावारिस हालत में रखे तीन बैगों से 28 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की। बरामद शराब रॉयल स्टैग ब्रांड की है, जिसकी कुल कीमत करीब 19 हजार रुपए बताई गई है। तीनों बैग प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर जनरल कोच के सामने रखे मिले थे। हालांकि, आसपास मौजूद यात्रियों से पूछताछ के बाद भी कोई बैगों पर अपना दावा करने नहीं पहुंचा। ट्रेन के आने पर संदिग्ध हालत में दिखे तीन बैग जानकारी के मुताबिक, सहायक उप निरीक्षक सुनील कुमार के नेतृत्व में अपराध आसूचना शाखा और RPF की संयुक्त टीम रेलवे स्टेशन पर जांच कर रही थी। इसी दौरान गाड़ी संख्या 15274 के गोरखपुर जंक्शन पहुंचने पर टीम की नजर प्लेटफॉर्म नंबर-1 के पश्चिमी छोर पर पड़ी। यहां जनरल कोच के सामने तीन बैग लावारिस हालत में रखे हुए थे। बैगों को लेकर आसपास मौजूद यात्रियों से पूछताछ की गई, लेकिन किसी ने भी उन्हें अपना नहीं बताया। 750 एमएल की 28 बोतलें मिलीं, प्रत्येक की कीमत 690 रुपए इसके बाद गवाहों की मौजूदगी में संयुक्त टीम ने तीनों बैगों की तलाशी ली। तलाशी के दौरान बैगों के अंदर 750 मिलीलीटर वाली रॉयल स्टैग अंग्रेजी शराब की कुल 28 बोतलें मिलीं। प्रत्येक बोतल पर 690 रुपए मूल्य अंकित था। इस तरह बरामद शराब की कुल कीमत 19,320 रुपए आंकी गई। टीम ने सभी बोतलों को जब्त कर लिया। जीआरपी को सौंपी जाएगी शराब संयुक्त टीम में अपराध आसूचना शाखा के हेड कांस्टेबल धीरेन्द्र प्रताप सिंह और RPF पोस्ट गोरखपुर के कांस्टेबल हरिगोपाल व कांस्टेबल निर्भय सिंह शामिल रहे। बरामद शराब को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जीआरपी गोरखपुर को सुपुर्द किया जाएगा। हालांकि, बैग किसने रखे थे और शराब कहां ले जाई जा रही थी, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User