बिना तलाक दूसरी-शादी का विरोध करने पर पत्नी से मारपीट:सिद्धार्थनगर में पति समेत पांच पर मुकदमा, 15 दिन बाद महिला थाने में दर्ज हुई रिपोर्ट

Nov 07, 2026 - 08:46
0
बिना तलाक दूसरी-शादी का विरोध करने पर पत्नी से मारपीट:सिद्धार्थनगर में पति समेत पांच पर मुकदमा, 15 दिन बाद महिला थाने में दर्ज हुई रिपोर्ट
सिद्धार्थनगर में मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के सेखुइया पोस्ट डबरा निवासी नसीबुन्निशा पुत्री अब्दुल सलाम ने पति समसुद्दीन पर बिना तलाक दिए दूसरी शादी करने का आरोप लगाया है। महिला के मुताबिक, उसकी शादी समसुद्दीन से हुई है और उनका एक बेटा भी है। दूसरी शादी के बाद पति, सास कर्मनिशा, ससुर मोवीन और देवर वसीउद्दीन उसे परेशान करने लगे। महिला ने शिकायत में बताया कि 22 अक्टूबर की सुबह करीब 7 बजे पति समसुद्दीन, सास कर्मनिशा, ससुर मोवीन, देवर वसीउद्दीन और पति की दूसरी पत्नी समशुन्निशा ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि उसे गालियां देकर अपमानित किया गया। ससुराल वालों ने बाल पकड़कर घसीटा और बरामदे में पटक दिया, जिससे उसे चोटें आईं। घर से निकालने की कोशिश, जान-माल की धमकी दी नसीबुन्निशा के अनुसार, आरोपियों ने उसे घर से निकालने की कोशिश की और जान-माल की धमकी भी दी। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर उसे बचाया। इसके बाद महिला ने मायके पक्ष को घटना की जानकारी दी और महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई। 15 दिन बाद पति समेत पांच पर मुकदमा महिला थाना पुलिस ने घटना के करीब 15 दिन बाद 6 नवंबर को पति समसुद्दीन समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। मामले की जांच निरीक्षक भाग्यवती पांडेय को सौंपी गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User