घरेलू कलह के बाद युवक ने लगाई फांसी:कानपुर देहात के ट्योंगा गांव में बरामदे में मिला शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा
कानपुर देहात के सट्टी थाना क्षेत्र के ट्योंगा गांव में शुक्रवार देर रात 40 वर्षीय शिवदान निषाद ने फांसी लगाकर जान दे दी। उनका शव घर के बाहर बरामदे में कुंड के सहारे गमछे से लटका मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बरामदे में गमछे से लटका मिला शव शिवदान के पिता रमेश ने बताया कि उनका सबसे बड़ा बेटा घरेलू कलह से परेशान था। शुक्रवार देर रात उसने बरामदे में गमछे से फंदा लगा लिया। काफी देर बाद परिजनों ने शव देखा और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर थानाध्यक्ष कालीचरण कुशवाहा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करने के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया। टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। थानाध्यक्ष कालीचरण कुशवाहा ने बताया कि- युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चलेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)