बलिया डीएम ने जरूरतमंद परिवारों को उपहार बांटे:ज्ञानेंद्र सिंह ने रेलवे स्टेशन, जापलिनगंज, बहेरी समेत कई जगह फल बांटे

Nov 07, 2026 - 23:34
0
बलिया डीएम ने जरूरतमंद परिवारों को उपहार बांटे:ज्ञानेंद्र सिंह ने रेलवे स्टेशन, जापलिनगंज, बहेरी समेत कई जगह फल बांटे
बलिया में डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने शनिवार शाम करीब 7 बजे जरूरतमंद परिवारों को दीपावली के उपहार और फल बांटे। उन्होंने लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। जिलाधिकारी रेलवे स्टेशन, जापलिनगंज, बहेरी, माल्देपुर, बालेश्वर मंदिर, उमरगंज और भृगु मंदिर समेत शहर के कई स्थानों पर पहुंचे। उन्होंने लोगों के साथ दीपावली की खुशियां साझा कीं। इस दौरान उन्होंने आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के साथ दीपावली मनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User