मेरठ में चौकी इंचार्ज विजय शंकर सस्पेंड:नाबालिग से छेड़छाड़ के केस में आरोपी को लाभ पहुंचाने और जाम की अनदेखी का आरोप
मेरठ में लालकुर्ती चौकी इंचार्ज विजय शंकर को एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने शनिवार को सस्पेंड कर दिया। उनके खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थीं। एसपी सिटी ने इन शिकायतों की जांच की थी।
जांच में एक नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ के केस में आरोपी को लाभ पहुंचाने के लिए धाराएं बदलने का आरोप सही पाया गया। शिकायत के मुताबिक, छेड़छाड़ से जुड़ी गंभीर धाराएं हटाकर मामूली धाराएं लगाई गईं। इससे आरोपी को जेल जाने से बचने का फायदा मिला। एसपी सिटी ने कार्रवाई की सिफारिश की थी।
जांच में बाउंड्री रोड पर अतिक्रमण और अवैध कब्जों से लगने वाले जाम की अनदेखी भी सामने आई। सड़क पर कब्जों के कारण यहां अक्सर जाम लगता है। इससे मेट्रो हॉस्पिटल जाने वाले मरीजों को परेशानी होती थी।
शिकायत में कहा गया था कि जाम में फंसने से हार्ट के मरीजों को अस्पताल पहुंचने में देर हो सकती है और उनकी जान को खतरा हो सकता है। मेट्रो हॉस्पिटल प्रबंधन ने भी इस बारे में एसएसपी से शिकायत की थी।
एसएसपी ने शिकायतों की जांच कराई। आरोप सही पाए जाने के बाद विजय शंकर को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)