सहायतार्थ फाउंडेशन ने 551 परिवारों को राशन किट दीं:लखनऊ में 11वें वार्षिक सेवा कार्यक्रम में मिठाइयां बांटी, कहा- संवेदना की ज्योति जलाने का अवसर

Nov 07, 2026 - 23:17
0
सहायतार्थ फाउंडेशन ने 551 परिवारों को राशन किट दीं:लखनऊ में 11वें वार्षिक सेवा कार्यक्रम में मिठाइयां बांटी, कहा- संवेदना की ज्योति जलाने का अवसर
किसी के घर में दीपों की रोशनी, तो किसी के घर में त्योहार की खुशियां। इसी अंतर को कम करने की पहल करते हुए सहायतार्थ फाउंडेशन ने इस दिवाली 551 जरूरतमंद परिवारों तक खुशियां पहुंचाईं। संस्था की ओर से 11वें वार्षिक राशन सेवा कार्यक्रम के तहत गरीब और असहाय परिवारों को राशन किट वितरित की गईं। अभियान का उद्देश्य कोई भी परिवार दिवाली की खुशियों से वंचित न रहे। संस्था के अध्यक्ष गौरव गुप्ता ने बताया कि फाउंडेशन हर वर्ष दिवाली पर जरूरतमंद परिवारों की मदद करता है। इस बार 551 परिवारों को राशन किट दी गई। उन्होंने कहा कि दिवाली सिर्फ दीप जलाने का पर्व नहीं, बल्कि मानवता और संवेदना की ज्योति जलाने का अवसर है। खुशियां बांटने से बढ़ती हैं और यही संस्था की सेवा का मूल भाव है। राशन किट में मिठाई भी शामिल प्रत्येक राशन किट में दो किलो आटा, एक किलो चावल, एक किलो चीनी, आधा किलो दाल, आधा किलो छोला, नमक, तेल, मसाले और मिठाइयां शामिल थीं। संस्था के अनुसार, यह वितरण केवल खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं था, बल्कि जरूरतमंद परिवारों को त्योहार में शामिल होने का अवसर देने की पहल भी थी। इस दौरान कई सहयोगकर्ताओं ने स्वयं जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचकर राशन किट वितरित कीं। गौरव गुप्ता ने कहा कि संस्था का लक्ष्य सिर्फ सहायता करना नहीं, बल्कि समाज में मानवीय संवेदना और परस्पर सहयोग की भावना को मजबूत करना है। कार्यक्रम के समापन पर अगले वर्ष अभियान को और अधिक परिवारों तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। दानदाताओं ने खुद बांटी किट अभियान में समाज के कई दानदाताओं और समाजसेवियों ने आर्थिक और नैतिक सहयोग दिया। अमित टंडन, सुबोध टंडन, अनुराग मिश्रा, आनंद रस्तोगी, राहुल गुप्ता, दीपक महेश्वरी, प्रदीप कुमार अग्रवाल, सोनू अग्रवाल, टीटू मेहरोत्रा, अमित केसरवानी, पवन अग्रवाल, अनुराग दीक्षित, दीपू खत्री, पंकज अग्रवाल, सुधाकर नाथ, अनुभव अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, विनय महेश्वरी, सुनैना चौधरी, प्रियंका गुप्ता, माया यादव, गौरी गुप्ता, शिखा सिन्हा, मनु चौहान और राजलक्ष्मी गुप्ता समेत अन्य सहयोगकर्ता शामिल हुए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User