लखनऊ यूनिवर्सिटी में 11 हजार दीयों से मना दीपोत्सव:रंगोली, लोकनृत्य और संगीत की प्रस्तुतियों ने बांधा समां; पूरा परिसर उत्सव के रंग में रंगा
लखनऊ विश्वविद्यालय के अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संकाय (एफओईटी) में दीपोत्सव 2026 सीजन-5 का आयोजन उत्साह के साथ किया गया। शनिवार को परिसर में 11 हजार से अधिक दीये जलाकर दीपोत्सव मनाया गया। रंगोली, रोशनी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे परिसर को उत्सव के रंग में रंग दिया। छात्रों ने दीया सजावट प्रतियोगिता, कला प्रदर्शनी और लोकनृत्य में अपनी प्रतिभा दिखाई। हजारों दीपों की रोशनी ने परिसर को आकर्षक रूप दिया। आयोजन में सभी विभागों के छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। हजारों दीपों की रोशनी ने परिसर को आकर्षक रूप दिया। 2 तस्वीरें देखिए… रंगोली में दिखी छात्रों की रचनात्मकता कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण छात्रों की रंगोली प्रदर्शनी रही। विभिन्न टीमों ने परिसर के रास्तों और आंगनों में आकर्षक रंगोलियां बनाईं। ज्यामितीय आकृतियों, फूलों के डिजाइन और सामाजिक संदेशों पर आधारित रंगोलियों में रंगों, फूलों की पंखुड़ियों और पर्यावरण अनुकूल सामग्री का इस्तेमाल किया गया। इंजीनियरिंग के छात्रों ने अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। नाट्य प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन किया दीपोत्सव की शुरुआत पारंपरिक पूजा-अर्चना से हुई। इसके बाद दीया सजावट प्रतियोगिता, कला प्रदर्शनी और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। छात्रों ने लोकनृत्य, शास्त्रीय संगीत और नाट्य प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन किया। सभी विभागों के छात्रों ने आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के संचालन में छात्र आयोजन समितियों और स्वयंसेवकों की अहम भूमिका रही। विश्वविद्यालय प्रशासन, शिक्षकों और छात्र टीमों ने मिलकर व्यवस्थाएं संभालीं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)