गोरखपुर में दीपावली महोत्सव:नेपाल क्लब में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, डांडिया और गरबा रहा मुख्य आकर्षण

Nov 05, 2026 - 15:33
0
गोरखपुर में दीपावली महोत्सव:नेपाल क्लब में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, डांडिया और गरबा रहा मुख्य आकर्षण
गोरखपुर के नेपाल क्लब में लॉज नेपाल-38, नेपाल क्लब एवं मेसोनिक लेडीज क्लब के संयुक्त तत्वावधान में दीपावली महोत्सव का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ आयोजित समारोह का शुभारंभ पीसी अग्रवाल, आशुतोष कुमार सिंह, नीरज अस्थाना, डॉ. ऊषा कुमार, रेनू सहाय और आलोक श्रीवास्तव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। स्वागत संबोधन में डॉ. राय अजय राय ने दीपावली को आशा, सद्भाव और अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक बताया। इसके बाद गणेश वंदना प्रस्तुत की गई। रिद्धिका के पारंपरिक नृत्य और मिष्ठी मिश्रा की प्रस्तुति हुई। विवेक सोनकर के निर्देशन में रूबी, रुचि कोरी और बच्चों के समूह ने नृत्य प्रस्तुत किया। भूषण पांडेय, अदिति श्रीवास्तव, इशिका, मधुरिमा, आर्यन, आशिका और मानवी ने भी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। समारोह में डांडिया-गरबा आकर्षण का केंद्र रहा। कार्यक्रम का संचालन मनोज श्रीवास्तव ने किया। आयोजन में शुभूषण पांडेय सहित अन्य सहयोगियों की भूमिका रही।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User