रामपुर में 201 लोगों को गुम मोबाइल वापस मिलें:धनतेरस पर एसपी अनिल सिंह सिसोदिया ने करीब 20 लाख के फोन सौंपे

Nov 06, 2026 - 15:43
0
रामपुर में 201 लोगों को गुम मोबाइल वापस मिलें:धनतेरस पर एसपी अनिल सिंह सिसोदिया ने करीब 20 लाख के फोन सौंपे
रामपुर में धनतेरस के दिन पुलिस ने 201 लोगों के चेहरे पर खुशियां लौटा दीं। गुम हुए मोबाइल फोन वापस मिलने पर मोबाइल धारकों के लिए दीपावली का त्योहार और भी खास हो गया। शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे पुलिस अधीक्षक अनिल सिंह सिसोदिया ने अपने कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित कर 201 लोगों को उनके बरामद मोबाइल फोन सौंपे। लोगों ने पुलिस की कार्यवाही की इन मोबाइल की अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई गई है। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने पुलिस की कार्यवाही की सराहना करते हुए आभार जताया। पुलिस अधीक्षक अनिल सिंह सिसोदिया ने दैनिक भास्कर से बातचीत में बताया कि सीईआईआर (CEIR) पोर्टल पर मोबाइल गुम होने की शिकायतें दर्ज कराई गई थीं। करीब 201 मोबाइल बरामद किए इन्हीं शिकायतों के आधार पर पुलिस टीम ने सर्विलांस और तकनीकी मदद से मोबाइल फोन खोजने की कार्रवाई की। पुलिस टीम ने करीब 201 मोबाइल बरामद किए हैं। इसके बाद वास्तविक मोबाइल धारकों की पहचान कर उन्हें फोन वापस सौंपे गए। उन्होंने बताया कि करीब दो माह पहले भी 101 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को वापस दिए गए थे। एसपी ने बताया कि एक वर्ष के आंकड़ों पर नजर डालें तो पुलिस टीम करीब एक हजार गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को उपलब्ध करा चुकी है। मोबाइल गुम होने पर लोग सीईआईआर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि पुलिस तकनीकी माध्यमों से मोबाइल खोजने की कार्रवाई कर सके। मोबाइल धारकों ने कहा कि उधर, धनतेरस के दिन अपना खोया हुआ मोबाइल वापस पाकर लोगों की खुशी देखते ही बन रही थी। मोबाइल धारकों ने कहा कि दीपावली और धनतेरस के मौके पर इससे बड़ा तोहफा और क्या हो सकता है। कई लोगों ने बताया कि उन्होंने थाने जाकर मोबाइल गुम होने की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने मोबाइल खोजकर उन्हें वापस दिलाया। टीम का शुक्रिया अदा किया एक मोबाइल धारक ने कहा कि धनतेरस के दिन अपना खोया हुआ मोबाइल वापस मिलना उनके लिए बेहद खुशी की बात है। सभी मोबाइल धारकों ने पुलिस अधीक्षक और उनकी टीम का शुक्रिया अदा किया। पुलिस की इस कार्रवाई से लोगों को बड़ी राहत मिली।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User