इटावा में नए जज का बार एसोसिएशन ने किया सम्मान:MACT जज बोले, पीड़ितों को निष्पक्ष न्याय दिलाना रहेगी प्राथमिकता

Nov 06, 2026 - 16:16
0
इटावा में नए जज का बार एसोसिएशन ने किया सम्मान:MACT जज बोले, पीड़ितों को निष्पक्ष न्याय दिलाना रहेगी प्राथमिकता
इटावा में जिला बार एसोसिएशन की ओर से शुक्रवार दोपहर एक बजे सभागार में नए MACT जज आनंद कुमार का स्वागत और सम्मान किया गया। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट राजेश कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में जज को फूलमाला और शॉल पहनाकर सम्मानित किया गया। उन्हें अशोक स्तंभ का प्रतीक चिह्न भी भेंट किया गया। अध्यक्ष बोले- पड़ोसी जिले से आए जज का स्वागत खुशी की बात बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि जज आनंद कुमार पड़ोसी जिले औरैया के रहने वाले हैं। उनका इटावा आना खुशी की बात है। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनके कार्यकाल में पीड़ितों को निष्पक्ष न्याय मिलेगा। साथ ही जिला न्यायालय के अन्य न्यायिक अधिकारियों के कामकाज की भी सराहना की। मुख्य अतिथि जज आनंद कुमार ने अधिवक्ताओं को भरोसा दिलाया कि पीड़ितों को न्याय दिलाना उनकी प्राथमिकता होगी। वह सभी मामलों में निष्पक्ष तरीके से काम करेंगे। उन्होंने कहा कि किसी को कोई परेशानी या शिकायत होती है तो बैठकर बातचीत के जरिए उसका समाधान निकाला जाएगा। सम्मान के लिए उन्होंने बार एसोसिएशन की पूरी कार्यकारिणी का आभार जताया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश समेत कई न्यायिक अधिकारी रहे मौजूद कार्यक्रम में जिला एवं सत्र न्यायाधीश रजत सिंह जैन, जज ललित नारायण झा, अंकुर शर्मा, संजय कुमार, आलोक श्रीवास्तव, अश्वनी कुमार और शशि कुमार मौजूद रहे। जिला बार एसोसिएशन के महामंत्री नितिन तिवारी, कोषाध्यक्ष प्रभाकर त्रिपाठी और सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय दुबे उर्फ पप्पन भी मंच पर मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन देवेंद्र पांडे ने किया। इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता शांति स्वरूप पाठक, रविंद्र दुबे, रमाशंकर चौधरी, कृपानंद बाजपेई, राजकुमार गुप्ता, वीरेंद्र सिंह यादव, विशन चंद्र अग्रवाल, निषेशकांत सिंह चौहान, विमल तिवारी, जितेंद्र सिंह चौहान, राजेश सिंह यादव, मोहित यादव, रणवीर सिंह, श्याम सिंह यादव, अनिल कुमार, उम्मेद यादव, विनीत दीक्षित, वैभव मिश्रा, अंशुल पांडे, रमन त्रिपाठी, राजीव चौधरी, हरस्वरूप सक्सेना, राजेंद्र तिवारी, राजश्री तिवारी, राघवेंद्र त्रिपाठी, योगेंद्र सिंह भदौरिया, भुवनेश यादव, अमित नारायण पांडे, सुमित टंडन, दयाशंकर शुक्ल, अमित भदौरिया, शैलेंद्र यादव, सत्येंद्र यादव, राघव शर्मा, गौरव तिवारी, राघवेंद्र अवस्थी, साकेत शुक्ला, संयम शुक्ला, शिव शरण त्रिपाठी, श्रीकांत त्रिपाठी और कार्तिकेय त्रिपाठी मौजूद रहे। बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी से राजवीर सिंह चौहान, रीना यादव, प्रमोद तिवारी, अनिल वर्मा, सुरेश चंद्र, राजुल शुक्ला, योगेश यादव, सुभाष प्रजापति, इंद्रपाल सिंह, अनूप शर्मा, मुनीश बघेल, अभिषेक सिंह, सौरभ झा, नेहा सिंह, पुष्पा कुशवाहा, अर्चना शाक्य, राणा यादव, अमित चौरसिया और मीडिया प्रभारी अमित तिवारी समेत अन्य सदस्य भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User