धनतेरस से पहले अनुदेशकों के खातों में नहीं पहुंचा मानदेय:सिद्धार्थनगर में त्योहार की तैयारी प्रभावित, आर्थिक संकट से परेशान

Nov 06, 2026 - 08:54
0
धनतेरस से पहले अनुदेशकों के खातों में नहीं पहुंचा मानदेय:सिद्धार्थनगर में त्योहार की तैयारी प्रभावित, आर्थिक संकट से परेशान
सिद्धार्थनगर में धनतेरस से पहले परिषदीय विद्यालयों में तैनात अनुदेशकों के खातों में मानदेय नहीं पहुंचा है। भुगतान में देरी से अनुदेशक आर्थिक परेशानी का सामना कर रहे हैं। त्योहार के लिए खरीदारी और घरों में तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। मानदेय का इंतजार कर रहे अनुदेशकों का कहना है कि इससे परिवार की तैयारियों पर असर पड़ रहा है। इसे लेकर उनमें नाराजगी है। अनुदेशक संघ के जिलाध्यक्ष माहेश्वरी पाठक ने बताया कि पहले मानदेय का भुगतान पीएफएमएस प्रणाली से होता था। तब मानदेय जारी होने के दो से तीन दिन में रकम अनुदेशकों के बैंक खातों में पहुंच जाती थी। ट्रेजरी तक भुगतान की प्रक्रिया पूरी उन्होंने बताया कि भुगतान की व्यवस्था बदलकर एसएनए स्पर्श प्रणाली लागू होने के बाद से देरी हो रही है। बीएसए कार्यालय से मानदेय भेजे जाने के बाद ट्रेजरी तक भुगतान की प्रक्रिया पूरी होने में सात से आठ दिन लग रहे हैं। इसके बाद भी रकम समय से खातों में नहीं पहुंच रही है। माहेश्वरी पाठक ने कहा कि दीपावली पर भी अनुदेशकों को मानदेय का इंतजार करना पड़ रहा है। धनतेरस और दीपावली के लिए जरूरी सामान खरीदने, बच्चों की जरूरतें पूरी करने और त्योहार की तैयारियों में उन्हें परेशानी हो रही है। अनुदेशकों ने मांग की है कि मानदेय भुगतान की प्रक्रिया तेज की जाए, ताकि त्योहार के समय उन्हें आर्थिक परेशानी का सामना न करना पड़े।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User