बस छूने के बाद कार सवारों ने चालक को पकड़ा:एटा बस स्टैंड पर हंगामा, पुलिस ने चार लोगों को पाबंद किया
एटा बस स्टैंड पर सोमवार शाम रोडवेज बस चालक और वैगन आर कार सवारों के बीच धक्का-मुक्की हुई। पुलिस ने शांति भंग के आरोप में चार लोगों को पाबंद किया। कार सवार सर्वेश ने पुलिस पर चौकी में अपने भतीजे को पीटने का आरोप लगाया। मामला सोमवार शाम करीब 4 बजे का है। अलीगढ़ से एटा आ रही यूपी रोडवेज की अनुबंधित बस (यूपी 82 एटी 4746) रतिभानपुर के पास आगे चल रही वैगन आर कार से छू गई। इसके बाद कार सवारों और बस चालक के बीच बहस हुई। बस चालक जयराम पुत्र रामलड़ैते, निवासी घघुरिया थाना रिजोर, बस लेकर एटा बस स्टैंड पहुंचा। कार सवार भी बस का पीछा करते हुए वहां पहुंचे और चालक को पकड़ लिया। चालक का आरोप है कि चार लोगों ने उसे लाठी-डंडों से पीटा। हंगामा देखकर बस स्टैंड पुलिस चौकी के पुलिसकर्मी चालक को चौकी ले गए। इसके बाद कार सवारों ने हंगामा किया। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को हिरासत में लेकर कोतवाली नगर ले गई। शांति भंग के आरोप में कार्रवाई चालक की लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने वैगन आर सवार उमेश यादव पुत्र रणवीर, निवासी दिनेश नगर, एटा; गोपी पुत्र कालीचरण; निखिल उमेश चंद्र; और सर्वेश पुत्र रणवीर, निवासी दिनेश नगर, एटा के खिलाफ शांति भंग के आरोप में कार्रवाई की। सर्वेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि उसके भाई की वैगन आर कार के रोडवेज बस वाले ने टक्कर मार दी उसने मुझे फोन किया तो मैने पिलुआ पर बस रुकवाने का प्रयास किया तो उस गाड़ी में भी टक्कर मार दी। यहां रोडवेज बस स्टैंड पर चालक को पकड़ा है। सर्वेश ने आरोप लगाया पुलिस ने पीटा है। वही रोडवेज बस के चालक जयराम ने चार आरोपियों पर लाठी डंडों से पीटने गाली गलौज करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली नगर में। रात्रि 9 बजे रिपोर्ट दर्ज करवाई है। शांति भंग के आरोप में 4 को पाबंद कर दिया चौकी इंचार्ज गगनदीप ने मंगलवार प्रातः10 जानकारी देते हुए बताया घटना के समय वह सरकारी कार्य से व्यस्त थे कार वाले रोडवेज बस का पीछा करते हुए आए और चालक को पीटने लगे। पुलिस ने हिरासत में लेकर शांति भंग के आरोप में 4 को पाबंद कर दिया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)