समाजवादी पार्टी मुझे बदनाम कर रही है,केवल मोदी का सहारा:अयोध्या में मीरा मांझी बोलीं-2023 में पीएम ने मेरे घर चाय पी,यह हमारा सौभाग्य

Nov 10, 2026 - 11:15
0
समाजवादी पार्टी मुझे बदनाम कर रही है,केवल मोदी का सहारा:अयोध्या में मीरा मांझी बोलीं-2023 में पीएम ने मेरे घर चाय पी,यह हमारा सौभाग्य
समाजवादी पार्टी मेरा वीडियो चलाकर केवल मुझे बदनाम कर रही है। सन 2023 में पीएम नरेंद्र मोदी ने मेर घर आकर चाय पी,यह हमारा सौभाग्य है।उनका स्नेह आज तक मुझे याद है।उनका दिया मकान और गैस चूल्हा आज भी मेरे परिवार की सहायता कर रहा है।ऐसे पीएम मोदी खूब आगे बढ़े,यह हमारी कामना है। यह बात मीरा मांझी ने दैनिक भास्कर से खास बातचीत में कही।उन्होंने कहा कि पीएम के प्रेम और स्नेह से मेरा पूरा घर आज भी भाव विभोर हो उठता है।उन्होंने मेरे घर आकर न केवल मेरा,मांझी समाज का बल्कि देश के हर उस गरीब,हर महिला को सम्मानित किया है।भगवान उनको लगातार आगे बढ़ाएं। मीरा मांझी ने कहा कि हमारा परिवार बहुत सीधा है।इसका राजनीतिक उपयोग नहीं किया जाना चाहिए।हमारे ह़दय और परिवार में केवल नरेंद्र मोदी का नाम है।उन्होंने जिस घर में चाय पी।हमने आज भी उसे बहद संभालकर रखा है।इसे हम पीढियों तक सुरक्षित रखेंगे। बताते चले कि सपा ने नेता और पूर्व मंत्री पवन पांडेय ने गत 20 मीरा मांझी कर घर आकर उनको अपनी बहन बताया और सहायता की थी।इसका वीडियो वायरल होने से मीरा दुखी हैं। उनका कहना है कि हमारी पीड़ा को केवल पीएम मोदी ने समझा और हमारे घर आए।चाय पी और दर्द को करीब से जाना।बाकी लोग मेरा मजाक न उड़ाए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User