बस्ती में फंदे से लटका मिला युवक का शव:पिता ने खिड़की से देखा, पुलिस जांच में जुटी

Nov 28, 2026 - 11:54
0
बस्ती में फंदे से लटका मिला युवक का शव:पिता ने खिड़की से देखा, पुलिस जांच में जुटी
बस्ती के दुबौलिया थाना क्षेत्र में चिलमा बाजार के पास बरदिया में शनिवार सुबह 7 बजे एक युवक का शव किराये के कमरे में फंदे से लटका मिला। परिजन उसे जगाने पहुंचे थे, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आया। खिड़की से देखने पर शव दिखाई दिया। मृतक की पहचान शिवम पटवा (24), पुत्र बेचू लाल पटवा के रूप में हुई है। वह पांच भाई-बहनों में तीसरे नंबर पर थे और भाइयों में सबसे बड़े थे। शिवम जयमाल डेकोरेशन का काम करते थे। वह बरदिया में गोकुल प्रजापति के मकान में किराये पर रहते थे। परिजनों के मुताबिक, शिवम रात में खाना खाने के बाद कमरे में सोने चले गए थे। सुबह करीब 7 बजे परिवार के लोग मकान पर पहुंचे और दरवाजा खुलवाने की कोशिश की। अंदर से कोई आवाज नहीं आई और काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। परिजनों ने खिड़की के जंगले से कमरे में देखा तो शिवम का शव फंदे से लटका मिला। सबसे पहले उनके पिता बेचू लाल ने उन्हें इस हालत में देखा। शिवम के परिवार में छोटे भाई शुभम पटवा और तीन बहनें हैं। दो बहनों की शादी हो चुकी है, जबकि एक बहन की शादी होनी बाकी है। दुबौलिया थानाध्यक्ष आलोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User