बस्ती में शराब के नशे में होटल पहुंचे दो सिपाही:संचालक से मारपीट के आरोप में दो सिपाही लाइन हाजिर

Nov 05, 2026 - 13:23
0
बस्ती में शराब के नशे में होटल पहुंचे दो सिपाही:संचालक से मारपीट के आरोप में दो सिपाही लाइन हाजिर
बस्ती में होटल संचालक से मारपीट के आरोप में दो सिपाहियों को लाइन हाजिर किया गया है। एसपी ओमवीर सिंह ने दोनों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू की है। कोतवाली में तैनात सिपाही विजय यादव और आदित्य पाल को तत्काल प्रभाव से पुलिस लाइन भेजा गया है। मामला शहर के पटेल चौक के पास का है। आरोप है कि मंगलवार रात दोनों सिपाही शराब के नशे में एक होटल पहुंचे थे। वहां किसी बात पर होटल संचालक से उनका विवाद हो गया। दोनों सिपाहियों ने होटल संचालक को थप्पड़ मारे आरोप है कि विवाद के दौरान दोनों सिपाहियों ने होटल संचालक को थप्पड़ मारे। मौके पर मौजूद एक व्यक्ति ने घटना का वीडियो बनाया, जो बाद में सोशल मीडिया पर सामने आया। वीडियो सामने आने के बाद एसपी ओमवीर सिंह ने गुरुवार सुबह करीब 9:50 बजे कार्रवाई की। उनके आदेश पर विजय यादव और आदित्य पाल को पुलिस लाइन भेज दिया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User