323 किलो अवैध पटाखों के साथ फरार आरोपी गिरफ्तार:आजमगढ़ में मकान पर छापेमारी कर पुलिस ने बरामद की थीं 14 बोरियां
आजमगढ़ के मुबारकपुर में 323 किलो अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। आरोपी के मकान से पुलिस ने 29 अक्टूबर को 14 बोरियों में भरे पटाखे बरामद किए थे। इनकी अनुमानित कीमत करीब 50 हजार रुपए बताई गई थी। छापेमारी के दौरान आरोपी मौके से फरार हो गया था। एसएसपी डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मुबारकपुर पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस के मुताबिक, 29 अक्टूबर 2026 को उपनिरीक्षक प्रदीप बाजपेयी ने टीम के साथ पुरारानी गांव में एक मकान पर छापा मारा था। मकान में किराये पर रह रहा गुलाब गुप्ता बिना लाइसेंस और अनुमति के पटाखों का भंडारण कर उनकी बिक्री कर रहा था। तलाशी के दौरान पुलिस को अलग-अलग प्रकार के पटाखों से भरी 14 बोरियां मिलीं। इनका कुल वजन करीब 323 किलो था। हालांकि, पुलिस की कार्रवाई के दौरान गुलाब मौके से भाग निकला था। विस्फोटक अधिनियम में दर्ज हुआ था केस पुलिस ने मामले में मुबारकपुर थाने में मुकदमा अपराध संख्या 381/2026 दर्ज किया था। आरोपी के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम-1884 की धारा 5/9बी के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस ने अब वांछित आरोपी गुलाब गुप्ता पुत्र स्वर्गीय कन्हैयालाल गुप्ता निवासी पुरारानी को हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। जांच में अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)