जनगणना में आर्थिक-सामाजिक जानकारी भी जुटाई जाएगी:बिजनौर में DM ने बताया, घरों पर जाकर जानकारी जुटाएंगे कर्मचारी

Nov 05, 2026 - 15:33
0
जनगणना में आर्थिक-सामाजिक जानकारी भी जुटाई जाएगी:बिजनौर में DM ने बताया, घरों पर जाकर जानकारी जुटाएंगे कर्मचारी
बिजनौर में जनगणना 2027 और विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूचियों के विशेष पुनरीक्षण 2026 को लेकर गुरुवार को जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। यह कलेक्ट्रेट के विदुर सभागार में हुई। डीएम ने जनगणना और मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जनगणना में लोगों की आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक स्थिति से जुड़ी जानकारी जुटाई जाएगी। इसमें उम्र, जाति, पढ़ाई, रहने की जगह और काम से जुड़ी जानकारी शामिल होगी। नागरिक ऑनलाइन जनगणना का विवरण खुद भी भर सकेंगे। जो लोग ऑनलाइन जानकारी नहीं भर पाएंगे, उनके घर कर्मचारी पहुंचकर जानकारी लेंगे और उसका सत्यापन करेंगे। मदद के लिए 1855 हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। एसआईआर के दौरान मांगे गए कई दस्तावेज डीएम ने मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2026 के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि इस बार प्रक्रिया आसान की गई है और पहले एसआईआर के दौरान मांगे गए कई दस्तावेज और जानकारियां अब जरूरी नहीं हैं। उन्होंने बताया कि मतदाता के पास आधार कार्ड होना पर्याप्त है। हालांकि, बीएलओ को यह सुनिश्चित करना होगा कि संबंधित व्यक्ति मतदाता है और जिले में रहता है। डीएम ने लोगों से जनगणना और मतदाता सूची पुनरीक्षण, दोनों में सहयोग करने की अपील की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User