धनतेरस-दीपावली पर बदलेगा शहर का ट्रैफिक:कानपुर में इन 6 जगहों पर होगी पार्किंग, घर से निकलने से पहले देख लें रूट

Nov 05, 2026 - 15:16
0
धनतेरस-दीपावली पर बदलेगा शहर का ट्रैफिक:कानपुर में इन 6 जगहों पर होगी पार्किंग, घर से निकलने से पहले देख लें रूट
कानपुर में धनतेरस और दीपावली की खरीदारी के लिए बाजारों में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस ने शहर में तीन दिन के लिए ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया है। 6, 7 और 8 नवंबर को दोपहर 1 बजे से रात 12 बजे तक शहर के प्रमुख बाजारों और चौराहों के आसपास वाहनों का आवागमन बदला रहेगा। बिरहाना रोड सराफा बाजार, नयागंज, दवा मार्केट, बड़ा चौराहा, मूलगंज, पी रोड और गोविंद नगर मार्केट जाने वाले लोगों को नए रूट से गुजरना होगा। इसके लिए उन्हें वैकल्पिक रास्तों से जाना होगा। 3 दिन तक इन रास्तों पर डायवर्जन यातायात पुलिस के मुताबिक, फूलबाग चौराहे से बिरहाना रोड की तरफ केवल उन्हीं वाहनों को जाने दिया जाएगा, जिन्हें सराफा बाजार की दुकानों तक पहुंचना है। ऐसे वाहन सवारी उतारने के बाद बिरहाना रोड, निरंजन ज्वैलर्स चौराहा या सिरकी मोहाल चौकी चौराहे से एक्सप्रेस रोड होते हुए नरौना चौराहा पहुंचेंगे। इसके बाद फूलबाग या पनचक्की पार्किंग में वाहन खड़े करने होंगे। बिरहाना रोड पर पार्किंग की अनुमति नहीं होगी। बाजार में भीड़ और वाहनों का दबाव बढ़ने पर फूलबाग से बिरहाना रोड की तरफ सभी वाहनों की एंट्री बंद कर दी जाएगी। ऐसे में लोगों को पार्किंग स्थल पर वाहन खड़ा कर पैदल बाजार जाना होगा। जाम से बचने के लिए देखें रूट घंटाघर चौराहे से नयागंज और दवा मार्केट होते हुए बिरहाना रोड जाने वाले वाहनों को भी डायवर्ट किया गया है। ये वाहन एक्सप्रेस रोड और नरौना चौराहे होते हुए फूलबाग पहुंच सकेंगे। कोतवाली चौराहे से मूलगंज की तरफ वाहनों की एंट्री बंद रहेगी। लोगों को क्रिस्टल पार्किंग में वाहन खड़ा कर पैदल बाजार जाना होगा। जेड स्क्वायर मॉल और बड़ा चौराहा पर जाम की स्थिति बनने पर मेघदूत तिराहे से दोपहिया वाहनों को छोड़कर अन्य वाहनों की एंट्री बंद कर दी जाएगी। ऐसे वाहन वीआईपी रोड से अपने गंतव्य तक जा सकेंगे। पी रोड और गोविंद नगर में भी बदलेगा रूट रामबाग चौराहे से पी रोड पर वाहनों की एंट्री बंद रहेगी। वाहन ब्रह्मनगर चौराहे से होकर निकलेंगे। जरीब चौकी चौराहे से सीसामऊ की तरफ से पी रोड जाने वाले वाहनों को टेनरी चौराहे से डायवर्ट किया जाएगा। कल्याणपुर क्रॉसिंग से पनकी की तरफ जाने वाले वाहन गोवा गार्डन से बाएं मुड़कर निकलेंगे। सीएनजी पेट्रोल पंप से कल्याणपुर क्रॉसिंग की तरफ जाने वाले वाहनों को बगिया क्रॉसिंग की ओर डायवर्ट किया जाएगा। पनकी नहर से बड़े वाहन कल्याणपुर क्रॉसिंग की तरफ नहीं जा सकेंगे। गोविंद नगर मार्केट में भी वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी। चावला चौराहा से चारपहिया वाहन, मलिक पेट्रोल पंप सीटीआई तिराहे और भोला डेयरी से किसी भी वाहन को गोविंद नगर मार्केट की तरफ जाने की अनुमति नहीं होगी। इन नंबरों पर कर सकते संपर्क यातायात पुलिस ने लोगों से अपील की है कि बाजार जाने से पहले डायवर्जन और पार्किंग व्यवस्था का ध्यान रखें। किसी भी असुविधा पर ट्रैफिक कंट्रोल रूम नंबर 9305104340, ग्रीन कॉरिडोर सेल नंबर 9454402413 और ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर 9305104387 पर संपर्क कर सकते हैं। पुलिस ने वाहन चालकों से एंबुलेंस को प्राथमिकता देते हुए तत्काल रास्ता देने की भी अपील की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User