रामकुंड को सालभर मनोरंजन का केंद्र बनाने की तैयारी:जालौन में बच्चों के लिए शुरू होगी बोटिंग, पार्क में लगेंगे सीसीटीवी और लाइटें

Nov 05, 2026 - 16:06
0
रामकुंड को सालभर मनोरंजन का केंद्र बनाने की तैयारी:जालौन में बच्चों के लिए शुरू होगी बोटिंग, पार्क में लगेंगे सीसीटीवी और लाइटें
जालौन के उरई में रामकुंड को छठ पूजा के आयोजन तक सीमित न रखकर सालभर लोगों के घूमने और मनोरंजन की जगह बनाने की योजना है। जिलाधिकारी समीर ने गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे रामकुंड का निरीक्षण किया और नगरपालिका अधिकारियों को तालाब व पार्क के विकास की योजना बनाने के निर्देश दिए। छठ पूजा से पहले घाटों की सफाई, पानी की निकासी, रोशनी और टूटी सीढ़ियों की मरम्मत का काम पूरा करने को कहा गया। डीएम ने व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का ध्यान रखने के निर्देश भी दिए। उन्होंने बताया कि तैयारियां समय पर पूरी कराने के लिए दीपावली से पहले ही नगरपालिका की टीमों को जिम्मेदारी दी गई है। डीएम ने तालाब की सफाई और उसमें रहने वाले जीव-जंतुओं की सुरक्षा के निर्देश दिए। बच्चों के लिए छोटी बोटिंग शुरू करने की संभावनाएं तलाशने को भी कहा। पार्क में सीसीटीवी कैमरे लगाने, लाइटिंग, पौधरोपण और लोगों के बैठने की बेहतर व्यवस्था करने की योजना है। परिसर में जगह-जगह स्टैंड पोस्ट वाले डस्टबिन लगाने, टूटी सीढ़ियों की मरम्मत और रंगाई-पुताई कराने के निर्देश दिए गए। चाय-नाश्ते और स्थानीय उत्पादों की दुकानें खोलने की संभावनाएं भी तलाशी जाएंगी। परिवार के साथ समय बिताने की जगह बनाया इससे लोगों को सुविधाएं मिलेंगी और नगरपालिका की आय बढ़ सकती है। डीएम ने कहा कि रामकुंड शहर के बीच स्थित है। योजना के तहत इसे सुबह-शाम टहलने और परिवार के साथ समय बिताने की जगह बनाया जा सकता है। नगरपालिका के टीएस और अन्य कर्मचारी मौजूद मनोरंजन गतिविधियां शुरू करने और मामूली प्रवेश शुल्क तय करने पर भी विचार करने को कहा गया। निरीक्षण के दौरान नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार, नगरपालिका के टीएस और अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User