अमरोहा में संघ कार्यालय पर हवन:वैदिक मंत्रोच्चार के साथ दी आहुतियां, विश्व शांति और समृद्धि की कामना
अमरोहा में हसनपुर स्थित संघ कार्यालय पर राष्ट्र की सुख-समृद्धि, शांति और विश्व कल्याण की कामना को लेकर हवन का आयोजन किया गया। पंडित लोकेश भारद्वाज ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से हवन संपन्न कराया। इस दौरान उपस्थित पदाधिकारियों और स्वयंसेवकों ने हवन कुंड में आहुतियां देकर राष्ट्र की उन्नति और समाज में सुख-शांति की कामना की। कार्यक्रम में विभाग प्रचारक शरद, जिला प्रचारक योगेंद्र, प्रांत सेवा प्रमुख कुलदीप, जिला संघचालक कमल और जिला विद्यार्थी प्रचारक पुष्पेंद्र उपस्थित रहे। इस दौरान स्वयंसेवकों ने सामाजिक समरसता, आपसी सद्भाव और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र की मंगलकामना और विश्व कल्याण की प्रार्थना के साथ हुआ।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)