बुलंदशहर में खुर्जा-जेवर मार्ग की बदहाली पर विधायक सख्त:PWD अधिकारियों को मौके पर बुलाया, काम जल्द पूरा करने के निर्देश

Nov 24, 2026 - 10:53
0
बुलंदशहर में खुर्जा-जेवर मार्ग की बदहाली पर विधायक सख्त:PWD अधिकारियों को मौके पर बुलाया, काम जल्द पूरा करने के निर्देश
खुर्जा-जेवर मार्ग की जर्जर स्थिति और निर्माण कार्य में देरी से क्षेत्रवासियों को हो रही परेशानी को देखते हुए भाजपा विधायक मीनाक्षी सिंह ने सख्त रुख अपनाया है। मंगलवार सुबह 9 बजे विधायक ने लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिशासी अभियंता और अवर अभियंता (जेई) को मौके पर बुलाया। इसके बाद कलंदरगढ़ी के निकट रेलवे ओवरब्रिज के पास निर्माणाधीन आरसीसी सड़क और क्षतिग्रस्त खुर्जा-जेवर रोड का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विधायक मीनाक्षी सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि रेलवे ओवरब्रिज के पास निर्माणाधीन आरसीसी सड़क का काम निर्धारित मानकों के अनुरूप और उच्च गुणवत्ता के साथ जल्द पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में देरी के कारण आमजन को आवागमन में परेशानी हो रही है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि सड़क के एक तरफ का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। इसे जल्द ही जनता के आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा। क्षतिग्रस्त सड़क की तत्काल मरम्मत कराने को कहा विधायक ने अत्यधिक क्षतिग्रस्त खुर्जा-जेवर मार्ग की तत्काल मरम्मत कराने के लिए भी अधिशासी अभियंता को निर्देशित किया। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि लोगों की सुविधा को देखते हुए सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्से को जल्द दुरुस्त कराया जाएगा। फोरलेन बनाने का प्रस्ताव मुख्यमंत्री को भेजा विधायक मीनाक्षी सिंह ने क्षेत्रवासियों को बताया कि समस्या के स्थायी समाधान के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 में खुर्जा-जेवर मार्ग के चौड़ीकरण और इसे फोरलेन बनाने का प्रस्ताव मुख्यमंत्री को सौंपा जा चुका है। उन्होंने उम्मीद जताई कि शासन स्तर से प्रस्ताव को जल्द स्वीकृति मिलेगी। इसके बाद मार्ग की समस्या का स्थायी समाधान हो सकेगा। विधायक ने कहा कि क्षेत्र की जनता को समस्याओं से राहत दिलाना और बेहतर जनसुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए वह लगातार प्रयास कर रही हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User