कुत्ते ने युवक पर किया हमला, पैर में काटा:छह गांवों में कई लोगों को बना चुका निशाना, लोगों ने कुत्ते को पकड़ने की मांग की
बहराइच के मटेरा इलाके में शनिवार दोपहर करीब दो बजे घर से टहलने निकले अजय कुमार पर कुत्ते ने हमला कर दिया। कुत्ते के काटने से उनके पैर में घाव हो गया। परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। अजय कुमार ने बताया कि वह सुबह टहलने निकले थे। इसी दौरान कुत्ते ने अचानक उन पर हमला कर दिया। काफी मशक्कत के बाद उन्होंने खुद को कुत्ते से छुड़ाया। इसके बाद कुत्ता वहां से भाग गया। चार से छह गांवों में हमले का दावा अजय कुमार के मुताबिक, मटेरा इलाके के आसपास के चार से छह गांवों में यह कुत्ता कई लोगों पर हमला कर चुका है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से कुत्ते को पकड़ने और इलाके में सुरक्षा के इंतजाम करने की मांग की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)