छठ पर चलेगी 12 स्पेशल ट्रेन:दिल्ली-पटना समेत कई मार्गों पर मिलेगी सुविधा, देखिए शेड्यूल
छठ पर्व के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने 12 विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। इनमें नई दिल्ली-पटना वंदे भारत फेस्टिवल स्पेशल, राजेंद्र नगर-नई दिल्ली एसी पूजा स्पेशल और मुंबई, पुणे, बेंगलुरु, अहमदाबाद, जयपुर तथा दक्षिण भारत से बिहार जाने वाली ट्रेनें शामिल हैं। रेलवे के मुताबिक ये स्पेशल ट्रेनें त्योहारों के समय घर जाने और लौटने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सीट उपलब्ध कराएंगी। नई दिल्ली-पटना वंदे भारत स्पेशल नई दिल्ली और पटना के बीच दो वंदे भारत फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। गाड़ी संख्या 02258 नई दिल्ली से 11 नवंबर को सुबह 5 बजे रवाना होकर उसी दिन शाम 6:30 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी, जबकि वापसी में 02257 पटना से 12 नवंबर को सुबह 8 बजे चलकर रात 9:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। इसी तरह, गाड़ी संख्या 02436 नई दिल्ली से 13 नवंबर को सुबह 8:35 बजे चलेगी और रात 9:30 बजे पटना पहुंचेगी। वापसी में 02435 पटना से 14 नवंबर को सुबह 8 बजे रवाना होकर रात 9:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। दोनों जोड़ियों में अलीगढ़, कानपुर, प्रयागराज, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आरा जैसे प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव रखा गया है। राजेंद्र नगर-दिल्ली एसी स्पेशल राजेंद्र नगर और नई दिल्ली के बीच गाड़ी संख्या 02309/02310 त्रि-साप्ताहिक एसी पूजा स्पेशल चलेगी। 02309 राजेंद्र नगर से 11 से 20 नवंबर के बीच बुधवार, शुक्रवार और रविवार को कुल पांच फेरे लगाएगी, जबकि 02310 नई दिल्ली से 12 से 21 नवंबर के बीच गुरुवार, शनिवार और सोमवार को पांच फेरे चलेगी। 02309 राजेंद्र नगर से रात 8:10 बजे खुलकर अगले दिन दोपहर 3 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में 02310 नई दिल्ली से शाम 7 बजे चलकर अगले दिन दोपहर 2 बजे राजेंद्र नगर पहुंचेगी। इस ट्रेन में पटना, दानापुर, आरा, बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज और गोविंदपुरी के स्टॉपेज हैं। मुंबई और पुणे से बिहार मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस से दानापुर के लिए एकतरफा अनारक्षित स्पेशल 01035, 11 नवंबर को रात 11:55 बजे चलेगी और 13 नवंबर की सुबह 10:30 बजे दानापुर पहुंचेगी। इसके साथ ही LTT से रक्सौल के लिए 01039 स्पेशल 11 नवंबर को सुबह 9 बजे रवाना होकर 13 नवंबर की रात 1 बजे रक्सौल पहुंचेगी। पुणे-दानापुर-पुणे अनारक्षित स्पेशल 01471/01472 भी चलेगी। 01471 पुणे से 11 नवंबर को रात 8:20 बजे खुलकर 13 नवंबर की सुबह 5:50 बजे दानापुर पहुंचेगी, जबकि 01472 दानापुर से 13 नवंबर को सुबह 10:30 बजे चलकर 14 नवंबर की शाम 7:15 बजे पुणे पहुंचेगी। दक्षिण भारत और पश्चिम भारत के लिए ट्रेनें बीदर-हजरत निज़ामुद्दीन-बीदर स्पेशल 07083/07084 क्रमशः 19 और 22 नवंबर को चलेगी। इसी प्रकार चर्लापल्ली-बक्सर-चर्लापल्ली स्पेशल 07563/07564 क्रमशः 11 और 13 नवंबर को संचालित होगी।
बेंगलुरु के एसएमवीबी टर्मिनल से दरभंगा के लिए एकतरफा एक्सप्रेस स्पेशल 06595, 11 नवंबर को रात 11:55 बजे रवाना होकर 14 नवंबर की सुबह 10 बजे दरभंगा पहुंचेगी। इस ट्रेन में पटना, दानापुर, बरौनी और समस्तीपुर समेत कई स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है। अहमदाबाद, जयपुर और गुजरात की सेवाएं अहमदाबाद-राजगीर-अहमदाबाद अनारक्षित स्पेशल 09427/09428 10 और 11 नवंबर को चलेगी। 09427 अहमदाबाद से मंगलवार रात 12:55 बजे चलकर बुधवार सुबह 11:45 बजे राजगीर पहुंचेगी, जबकि 09428 राजगीर से बुधवार दोपहर 2:45 बजे खुलकर अगले दिन रात 11:25 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। जयपुर-भागलपुर-जयपुर स्पेशल 09721/09722 भी संचालित होगी। 09721 जयपुर से 11 नवंबर को दोपहर 12:45 बजे चलकर अगले दिन दोपहर 3 बजे भागलपुर पहुंचेगी, जबकि वापसी में 09722 भागलपुर से 18 नवंबर को रात 9:30 बजे चलकर 20 नवंबर की तड़के 3:30 बजे जयपुर पहुंचेगी। उधना से गया तक वन-वे स्पेशल गुजरात के उधना से गया जंक्शन के लिए अनारक्षित वन-वे विशेष ट्रेन 09019, 10 नवंबर को शाम 6 बजे रवाना हुई और 11 नवंबर की शाम 6:30 बजे गया पहुंचने का समय निर्धारित है। इस ट्रेन में सूरत क्षेत्र से बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए सासाराम, डेहरी ऑन सोन और गया के स्टॉपेज रखे गए हैं। रेलवे ने कहा है कि स्पेशल ट्रेनों के समय, स्टॉपेज या परिचालन में किसी भी बदलाव के लिए यात्री आधिकारिक सूचना पर निर्भर रहें। छठ के दौरान बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़े पैमाने पर स्पेशल सेवाएं चलाने की तैयारी की है। राज्य के लिए 106 स्पेशल ट्रेन सेवाओं की घोषणा भी की गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)