मैनपुरी में चित्रगुप्त जयंती पर शोभायात्रा निकली:अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने निकाली यात्रा दो दर्जन से ज्यादा झांकियां शामिल
मैनपुरी में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने चित्रगुप्त जयंती समारोह के तहत बुधवार को भाईदूज की देर शाम भगवान श्री चित्रगुप्त महाराज की शोभायात्रा निकाली। यात्रा पुरानी मैनपुरी से शुरू हुई। इसमें दो दर्जन से ज्यादा झांकियां और रोड शो शामिल रहे। महासभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ. चंद्रमोहन सक्सेना और जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजीव कुमार कुलश्रेष्ठ ने समाज के बुजुर्गों के साथ भगवान चित्रगुप्त का पूजन और आरती कर यात्रा शुरू की। झांकियों में देवी-देवताओं और कायस्थ समाज के महापुरुषों को दिखाया गया। यात्रा मदार दरवाजा, मोहल्ला कटरा, रायजादा रोड, घंटाघर चौक, लेनगंज, सिटी पोस्ट ऑफिस, सदर बाजार, संता बसंता चौराहा, बड़ा चौराहा, करहल रोड, गाड़ीवान और आगरा रोड से गुजरी। इसके बाद यह घंटाघर चौक स्थित कायस्थ सभा मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई। वहां आरती के बाद प्रसाद बांटा गया। रास्ते में जगह-जगह आरती उतारकर और फूल बरसाकर यात्रा का स्वागत किया गया। इस मौके पर प्रमोद सक्सेना, राजू सक्सेना रंगशाला, दिनेश चंद्र हजेला, डॉ. सूर्यमोहन सक्सेना, कुसुमलता श्रीवास्तव, डॉ. आशा सक्सेना, युवा जिला अध्यक्ष हिमांशु सक्सेना, गोपाल कुलश्रेष्ठ, राजेश सक्सेना, युवा प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष अमित जौहरी एडवोकेट और महामंत्री विकास नंदन कुलश्रेष्ठ एडवोकेट मौजूद रहे। इनके अलावा शिवम सक्सेना शिवा, रजत सक्सेना, हिमालय राज प्रधान, डॉ. हिमांशु सक्सेना, अजीत सक्सेना, आयुष मुबार, सत्यम सक्सेना, कन्हैया कुलश्रेष्ठ, अंकित जौहरी, सलभ सक्सेना, दिव्यांश सक्सेना, आकाश जौहरी, शिवांकुर विसरिया, पूजा सक्सेना, अनमोल सक्सेना, विराज सक्सेना, नितिन सक्सेना, यश कुदेशिया, अंकित सक्सेना, हर्षित सक्सेना, प्रखर सक्सेना, राम मोहन सक्सेना, प्रशांत कुलश्रेष्ठ, सुशील कायस्थ, आयुष सक्सेना और कुसुमलता श्री वास्तव भी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)