घर के भीतर संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत:परिजनों ने बताया- मिर्गी के दौरे आते थे; PM रिपोर्ट से पता चलेगी

Nov 11, 2026 - 22:03
0
घर के भीतर संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत:परिजनों ने बताया- मिर्गी के दौरे आते थे; PM रिपोर्ट से पता चलेगी
कौशाम्बी में मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में बुधवार दोपहर एक 32 वर्षीय महिला की घर के भीतर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। रोने-बिलखने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर टेवां चौकी पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बहादुरपुर गांव निवासी रामू दिवाकर किसानी करते हैं। उनकी पत्नी मनीषा देवी (32) की बुधवार दोपहर करीब तीन बजे घर के भीतर अचानक मौत हो गई। महिला की मौत की खबर फैलते ही गांव में हड़कंप मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल परिवार की ओर से पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है और न ही किसी पर कोई आरोप लगाया गया है। पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में परिजनों और ससुराल पक्ष के लोगों ने बताया कि मनीषा देवी को काफी समय से मिर्गी के दौरे आते थे। इसी बीमारी के चलते उनकी तबीयत भी खराब रहती थी। हालांकि, महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। थाना प्रभारी विनीत सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की। परिजनों के मुताबिक, महिला को मिर्गी के दौरे आते थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा। इसके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User