जौनपुर में सात रास्तों से भारी वाहनों की एंट्री रोकी:सुबह रात 10 बजे तक नो एंट्री, जाम से निपटने के लिए लिया एक्शन
जौनपुर शहर में जाम और सड़क हादसों पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने भारी वाहनों के प्रवेश का समय तय किया है। शहर के सात रास्तों से भारी वाहन सुबह 7 या 9 बजे से रात 10 बजे तक प्रवेश नहीं कर सकेंगे। एसपी डॉ. यशवीर सिंह के आदेश पर यह व्यवस्था बुधवार से लागू होगी। पचहटिया तिराहा और चांदपुर हाईवे अंडरपास से सुबह 7 बजे से रात 10 बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। पांच रास्तों पर सुबह 9 बजे से नो एंट्री प्रसाद तिराहा, पकड़ी हाईवे अंडरपास, अलीगंज हाईवे तिराहा, हौज खास हाईवे तिराहा और कुत्तूपुर तिराहे से सुबह 9 बजे से रात 10 बजे तक भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। जाम और हादसों पर रोक लगाने के लिए फैसला पुलिस के मुताबिक, दिन में बाजार, स्कूल, अस्पताल और कचहरी खुलने से शहर में वाहनों की संख्या बढ़ जाती है। स्कूली वाहनों, एंबुलेंस और छोटे वाहनों के बीच भारी वाहनों के चलने से जाम की स्थिति बनती है। इससे आम लोगों और स्कूली बच्चों को परेशानी होती है। यातायात व्यवस्था बेहतर बनाने और सड़क हादसों की आशंका कम करने के लिए यह फैसला लिया गया है। तय समय के दौरान इन सात रास्तों से भारी वाहनों का शहर में प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)