चित्रकूट में 54वां राष्ट्रीय रामायण मेला 4 फरवरी से होगा:देशभर के विद्वानों और संतों को भेजा जाएगा आमंत्रण
चित्रकूट में 54वां राष्ट्रीय रामायण मेला 4 से 8 फरवरी 2027 तक आयोजित होगा। मेले की तारीखें तय करने के लिए राष्ट्रीय रामायण मेला भवन में आमसभा की बैठक हुई। इसमें संत-महात्मा, जनप्रतिनिधि, नागरिक और प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए। बैठक में मेले का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कराने के प्रयास करने पर सहमति बनी। देशभर के विद्वानों और सांस्कृतिक दलों को बुलाया जाएगा कार्यकारी अध्यक्ष प्रशांत करवरिया और महामंत्री डॉ. करुणा शंकर द्विवेदी ने बताया कि मेले में देशभर से रामायण के विद्वानों, कथावाचकों, संतों और सांस्कृतिक दलों को आमंत्रित किया जाएगा। जिलाधिकारी पुलकित गर्ग आयोजन में सहयोग कर रहे हैं। बैठक में इस बार भी मेले को आकर्षक रूप देने पर चर्चा हुई। डॉ. राममनोहर लोहिया ने की थी मेले की परिकल्पना डॉ. करुणा शंकर द्विवेदी ने बताया कि समाजवादी चिंतक डॉ. राममनोहर लोहिया ने 1 सितंबर 1960 को चित्रकूट में राष्ट्रीय रामायण मेले की परिकल्पना की थी। उनका मानना था कि रामायण मानवीय मूल्यों, सामाजिक समरसता, चरित्र निर्माण और राष्ट्रीय एकता का आधार है। लोहिया के निधन के बाद 1973 में आचार्य बाबूलाल गर्ग और तत्कालीन नगर पालिका अध्यक्ष गोपाल कृष्ण करवरिया ने मेले की शुरुआत की। वर्ष 1978 में पांचवें मेले का उद्घाटन तत्कालीन प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई ने किया था। नौ साल से मुख्यमंत्री को बुलाने के प्रयास लोहिया चाहते थे कि देश का प्रधानमंत्री चित्रकूट आकर मेले का उद्घाटन करे। इसके बाद कई मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, महादेवी वर्मा और मानस सम्राट पं. रामकिंकर उपाध्याय मेले में शामिल हो चुके हैं। बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उद्घाटन के लिए आमंत्रित करने पर जोर दिया गया। इसके लिए पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्र और मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी से सहयोग लेने की बात कही गई। आयोजकों के मुताबिक, पिछले नौ वर्षों से मुख्यमंत्री को आमंत्रित करने के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन किन्हीं कारणों से उनका कार्यक्रम नहीं बन पाया। बैठक में ये लोग रहे मौजूद बैठक में संत मदन गोपाल दास, दिव्यजीवन दास, पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्र, विधायक अनिल प्रधान, एडीएम स्वप्निल यादव, पंकज अग्रवाल, मदन गोपाल गर्ग, राजाबाबू पांडेय, शिवमंगल शास्त्री, डॉ. शचीन्द्र उपाध्याय और डॉ. घनश्याम अवस्थी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)