कोचिंग टीचर पर छात्रा से अश्लील हरकत का आरोप, FIR:महोबा में 10 साल की बच्ची को धमकाने की शिकायत, कार्रवाई की मांग

Nov 25, 2026 - 10:44
0
कोचिंग टीचर पर छात्रा से अश्लील हरकत का आरोप, FIR:महोबा में 10 साल की बच्ची को धमकाने की शिकायत, कार्रवाई की मांग
महोबा में घर पर कोचिंग पढ़ाने वाले शिक्षक लोकेंद्र अनुरागी पर 10 साल की छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने और उसे धमकी देने का आरोप लगा है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। भाई के साथ कोचिंग पढ़ने गई थी बच्ची मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के बल्देव नगर का है। परिजनों के मुताबिक, 20 नवंबर की शाम करीब 4 बजे कक्षा सात में पढ़ने वाली बच्ची अपने 9 वर्षीय भाई के साथ शिक्षक के घर कोचिंग पढ़ने गई थी। आरोप है कि कमरे में अकेला पाकर शिक्षक ने बच्ची को अपने पास बैठाया और गलत तरीके से छूने की कोशिश की। विरोध करने पर उसने बच्ची को चुप रहने और किसी को बताने पर बदनाम करने की धमकी दी। परिजनों का आरोप है कि शिक्षक ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। मां को बताई घटना, परिजनों से अभद्रता का आरोप परिजनों के अनुसार, बच्ची तबीयत खराब होने का बहाना बनाकर घर लौटी और मां को पूरी घटना बताई। इसके बाद परिजन शिकायत करने शिक्षक के घर पहुंचे तो उनके साथ गाली-गलौज की गई। परिजनों ने थाने में शिकायत दी। उनका आरोप है कि पुलिस शिक्षक को पकड़कर ले गई थी, लेकिन बाद में छोड़ दिया। इसके बाद बच्ची, उसकी मां और चाचा बुधवार को एसपी कार्यालय पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज शहर कोतवाली प्रभारी राजेंद्र सिंह राजावत ने बुधवार सुबह 10 बजे बताया कि तहरीर के आधार पर शिक्षक लोकेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User