चंपावत में XUV खाई में गिरी, युवक की मौत:UP से घूसने आए थे 5 दोस्त; 4 लोगों ने कूदकर बचाई जान

Nov 29, 2026 - 09:36
0
चंपावत में XUV खाई में गिरी, युवक की मौत:UP से घूसने आए थे 5 दोस्त; 4 लोगों ने कूदकर बचाई जान
चंपावत में टनकपुर-चंपावत नेशनल हाईवे पर स्वाला के पास रविवार को एक महिंद्रा XUV300 अनियंत्रित होकर सड़क से 20-30 मीटर नीचे खाई में गिर गई। कार पेड़ पर अटक गई, जबकि उसमें सवार एक युवक छिटककर करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में उसकी मौत हो गई। कार में कुल 5 लोग सवार थे। इनमें से 4 लोग सुरक्षित बाहर निकलकर सड़क तक पहुंच गए। मृतक की पहचान अजीत कुशवाहा (निवासी गोंडा, उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की चंपावत पोस्ट से उप निरीक्षक प्रेम उपरारी के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची। टीम ने गहरी खाई में उतरकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। दुर्गम रास्ते और गहरी खाई के कारण रेस्क्यू में काफी मशक्कत करनी पड़ी। एसडीआरएफ जवानों ने अजीत को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद शव को जरूरी कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User