पूर्व प्रधान का शव पेड़ पर लटका मिला:मुरादाबाद में लाला टीकर गांव में हुआ हादसा, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
मुरादाबाद के मुंडापांडे थाना क्षेत्र में शनिवार शाम पूर्व प्रधान का शव खेत में यूकेलिप्टस के पेड़ पर लटका मिला। शव मिलने की सूचना से गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतरवाया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। घटना के बाद से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। खेत में पेड़ पर लटका मिला शव मामला मुंडापांडे थाना क्षेत्र के लाला टीकर गांव का है। गांव निवासी पूर्व प्रधान जयदेव का शव शनिवार शाम करीब 5 बजे रोंडा झोड़ा चौराहे के पास एक खेत में मिला। यह खेत रोंडा गांव निवासी मेघ सिंह का बताया गया है। खेत में यूकेलिप्टस के पेड़ पर जयदेव का शव लटका देखकर आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव सूचना मिलते ही मुंडापांडे थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतरवाया। इसके बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए पंचनामा भरा और शव को पोस्टमार्टम के लिए मुरादाबाद जिला मुख्यालय भेज दिया। फिलहाल मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। पत्नी और छह बच्चों को छोड़ गए जयदेव पूर्व प्रधान जयदेव के पिता का नाम गजराम है। उनके परिवार में पत्नी कविता और छह बच्चे हैं। इनमें सबसे बड़ी बेटी रिंकी (18), पिंकी (13), बेटे रवि (15), विवेक (12), मनीष (10) और सबसे छोटा बेटा रजत (5) है। जयदेव की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद लाला टीकर गांव और आसपास के इलाके में शोक का माहौल है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)