व्यापारियों के उत्पीड़न के खिलाफ एकजुट होगा संगठन:मुजफ्फरनगर में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन ने युवा टीम ने शपथ दिलाई
मुजफ्फरनगर में व्यापारियों के उत्पीड़न के खिलाफ एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लेते हुए उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन की नगर और नगर युवा कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह ग्रीन एप्पल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों व्यापारियों ने हिस्सा लिया। नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने नवनियुक्त युवा पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। जिला अध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा कि व्यापारियों के उत्पीड़न को रोकने के लिए मजबूत युवा टीम तैयार की गई है। संगठन व्यापारियों के हितों के लिए एकजुट होकर काम करेगा। उन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष की सहमति से जल्द ही युवाओं की बड़ी रैली निकालने की घोषणा भी की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल और जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल मौजूद रहे। मीनाक्षी स्वरूप ने आर्यन शर्मा, मयंक मित्तल, उज्ज्वल और विनय प्रताप सहित युवा व्यापारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। वीरपाल निर्वाल ने व्यापारियों की सुरक्षा का मुद्दा उठाया, जबकि कृष्ण गोपाल मित्तल ने 60 वर्ष से अधिक उम्र के व्यापारियों के लिए पेंशन की मांग की। वहीं, मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि सरकार ने जीएसटी में व्यापारियों को राहत दी है और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की है। समारोह में संगठन के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)