शादी का झांसा देकर शोषण के आरोप में आरोपी गिरफ्तार:पीलीभीत में पकड़ा गया; सात लोगों पर केस, पुलिस जांच जारी
पीलीभीत में शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने, गर्भपात कराने और धर्मांतरण का दबाव बनाने के आरोप में पुलिस ने रविवार शाम 4 बजे मुख्य आरोपी राजा मिर्जा उर्फ शैलम को गिरफ्तार किया। उसे अमरिया कस्बे में बड़ी नहर के पुल से पकड़ा गया। मामले में सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज है। पुलिस आरोपों की पुष्टि के लिए सबूत जुटा रही है।
अमरिया इलाके की युवती ने शिकायत में बताया कि करीब चार साल पहले इंटरनेट मीडिया के जरिए उसकी दोस्ती बीसलपुर निवासी राजा मिर्जा से हुई थी। आरोप है कि 2 अप्रैल 2022 को मुलाकात के दौरान युवक ने चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इसके बाद उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और वीडियो बना लिया।
शिकायत के मुताबिक, वीडियो प्रसारित करने की धमकी देकर युवती को लगातार संबंध बनाने के लिए मजबूर किया गया। युवती ने आरोप लगाया कि शादी का भरोसा देकर उसका शोषण किया गया। जून 2023, दिसंबर 2024 और मई 2025 में गर्भवती होने पर उसका गर्भपात कराया गया। मई 2025 में छह माह के जुड़वा बच्चों का गर्भपात कराने का आरोप भी लगाया गया है।
युवती का आरोप है कि युवक के परिजन भी शादी कराने का भरोसा देते रहे, लेकिन बाद में धर्मांतरण का दबाव बनाया। विरोध करने पर वीडियो प्रसारित करने की धमकी दी गई।
शिकायत के आधार पर अमरिया थाने में सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है और आरोपों से जुड़े सबूत जुटाए जा रहे हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)